फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh fails in the race to make new young voters

प्रतापगढ़: नए युवा मतदाता बनाने की रेस में बेल्हा फिसड्डी

Wed, 13 Mar 2019 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
 नए युवा मतदाता बनाने में बेल्हा फिसड्डी साबित हुआ है। हर साल निर्धारित मानक के आधार पर चार प्रतिशत नए युवा मतदाता बढ़ने चाहिए, लेकिन यहां मात्र 0.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो पा रही है। जबकि नए युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए हर वर्ष रैली, जुलूस और जागरूकता कार्यक्रमों पर लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


आयोग के निर्देशों के मुताबिक जिले में हर साल 4 प्रतिशत नए युवा मतदाता बढ़ने चाहिए, मगर इसके सापेक्ष मात्र 0.86 प्रतिशत नए मतदाता ही जोड़े जा रहे हैं। नए मतदाताओं का यह आंकड़ा प्रशासन के सारे प्रयासों पर पानी फेर रहा है। हालांकि इस बार नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


अभी चुनाव करीब दो महीने शेष हैं। छठे चरण में बेल्हा में चुनाव होने हैं। प्रशासन ने इस बार चार प्रतिशत नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप नोडल अधिकारी बनाए गए डीआईओएस डा. एसपी यादव ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने रूपरेखा तैयार की ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कॉलेजों में नहीं शुरू हुआ अभियान 
नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में मतदान और मतदाता बनने के लिए संकल्प दिलाने का कार्यक्रम होना है। इसके अलावा यहां नए मतदाताओं को फार्म छह बांटे जाने हैं। मगर अब तक यह अभियान शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में इस बार भी निर्धारित आंकड़ा छूने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ेगी।

युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। 
एसपी बर्नवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed