फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Eight blocks of vacancies in vaccination

प्रतापगढ़: टीकाकरण में आठ ब्लॉक फिसड्डी

Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Eight blocks of vacancies in vaccination
जिले के आठ ब्लॉक मिशन इंद्रधुनष योजना के तहत टीकाकरण के मामले में फिसड्डी रहे। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ही गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में यह पता चला कि बच्चों समेत 61 सौ लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इन ब्लॉकों में फिर से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नवजातों को रोगों से बचाने के लिए शासन ने वर्ष 2018 में मिशन इंद्र धनुष योजना शुरू की थी। इसके तहत दो साल तक के बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को बीसीजी, पोलियो, जेई, आईपी एमआर सहित अन्य टीके लगाए जाने थे। टीकाकरण के मामले में स्वास्थ्य विभाग उसी समय बहुत पीछे था। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो ने शासन के इस अभियान में रुचि नहीं दिखाई। इसका नतीजा यह हुआ कि जिले के 17 में से आठ ब्लॉक में टीकाकरण से काफी लोग वंचित रह गए।
विज्ञापन

शासन ने बाद में इसकी जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत जिले के मानधाता, बाबागंज, लक्ष्मणपुर, मंगरौरा, शिवगढ़ और संडवाचंद्रिका के साथ अर्बन क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में रुचि नहीं दिखाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हुए जांच में यह खुलासा हुआ कि 5351 बच्चों के साथ ही 837 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिसंबर से कैंप लगाकर छूटे हुए लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिस समय टीकाकरण हो रहा था उस समय बहुत सी गर्भवती महिलाएं और बच्चे दूसरे जनपद गए थे, बाद में लौटकर आए हैं। इसलिए टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।
महेश सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed