{"_id":"5f53e8168ebc3e81b65b36b8","slug":"pratapgarh-dr-sarvapalli-radha-krishnan-remembered-on-teacher-s-day-pratapgarh-news-ald2855046199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : शिक्षक दिवस पर याद किए डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : शिक्षक दिवस पर याद किए डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
विज्ञापन
पट्टी के सारिनाथ इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शि
- फोटो : PRATAPGARH
जिलेभर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शैक्षिक संस्थानों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन को याद किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन्न के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल के निदेशक राकेश सिंह व अलका सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बच्चों को बताया कि शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णनन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह देश के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जीवन बहुत ही प्रेरणापरक है। हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान बच्चों ने ऑनलाइन प्रस्तुतियां दीं। शहर के चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
प्रबंधक संजीव सिंह, सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी ने शिक्षक दिवस के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर विनोद कुमार, बीबी सिंह, राकेश चौरसिया, प्रीति सिंह, किरन मिश्रा, रेखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। रानीगंज तहसील क्षेत्र के खरहर स्थित आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या सोनल दुबे ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरुजनों की महत्ता बतलाई। इस अवसर पर प्राचार्य डा. मृत्युंजय प्रसाद, संदीप कुमार, सरिता देवी, गायत्री, आशीष आदि मौजूद रहे।
सम्मानित किए गए प्रवक्ता आशीष त्रिपाठी
शहर के सेंट एंथोनी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता आशीष त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कौशन ने उन्हें अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान प्रवक्ता आशीष त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुष्पलता, हर्षित चौहान आदि मौजूद रहे।

वीएसमेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्?- फोटो : PRATAPGARH