{"_id":"60fc5b268ebc3e5822199403","slug":"pratapgarh-district-hospital-nomination-dispute-pratapgarh-news-ald311708162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के नामकरण डॉ. सोनेलाल पटेल करने का चौरतफा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के नामकरण डॉ. सोनेलाल पटेल करने का चौरतफा विरोध
Sun, 25 Jul 2021 12:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोकार्पण से पहले जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर बनाए गए मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। शासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर रखने का लोग विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
उधर, पूर्व विधायक व भाजपा नेता बृजेश सौरभ ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। वह चाहे आजादी की लड़ाई हो या फिर राजनीति का क्षेत्र। कई ऐसे गौरवशाली लोग रहे हैं, जिन्होंने जिले के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन नामों को खारिज करते हुए मेडिकल कालेज को डा. सोनेलाल पटेल का नाम दिया जाना गलत है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
शनिवार को बाबागंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता बृजेश सौरभ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा यह निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया है। इसके पीछे की क्या वजह है, यह मुझे नहीं पता। मगर इस निर्णय से लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान समय में भी ऐसे लोग हैं, जिनसे प्रतापगढ़ की पहचान है। उन्होंने राजाभैया, प्रमोद तिवारी व भाजपा के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का नाम लेते हुए कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज का नाम इन तीनों व्यक्तित्वों के नाम पर भी कर दिया जाए तो मुझे कोई गुरेज नहीं।
विज्ञापन
मगर डॉ. सोनेलाल का नाम बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का गौरवमय इतिहास है। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज किया जाता तो यह सबको स्वीकार होता। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल कोई चुनाव भी नहीं जीते। उन्होंने कहा कि सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष से मांग की गई है कि डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम को हटाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इस निर्णय खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, सोशल मीडिया पर भी लोग इसके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।
बिजली विभाग के 28 कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण
विद्युत उपकेंदों पर तैनात 28 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने सभी को जिले के अलग-अलग उपकेंद्रों पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 28 तकनीशियन का स्थानांतरण किया गया है।

भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH