{"_id":"5c894950bdec22140233471c","slug":"pratapgarh-death-of-old-lady-in-two-cars-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत
Wed, 13 Mar 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार को दो कारों की भिड़ंत में एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के लौहगाजर निवासी विद्या सिंह (40) पत्नी स्व. प्रभाकर सिंह बुधवार की सुबह अपने बेटे नीरज सिंह (30) , करीबी मनोज सिंह (36) और संजय सिंह पुत्र रामआसरे सिंह निवासी कौली बख्शा जौनपुर के साथ लखनऊ से घर जौनपुर जा रही थीं। शैलेंद्र (20) पुत्र तोताराम निवासी सिमरी अतरौरा हरदोई कार चला रहा था।
लालगंज कोतवाली के लोनी नदी पुल के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
हादसे में दूसरी कार के चालक हलीम (31) पुत्र आजम निवासी इटौरी थाना लालगंज को भी चोटें आईं। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।