{"_id":"5c992877bdec22146a72d18f","slug":"pratapgarh-death-of-a-young-man-running-from-a-collision-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बेकाबू कार की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बेकाबू कार की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत
Tue, 26 Mar 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कमलेश कुमार मिश्र ( फाइल फोटो )
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग की पटरी पर रेस लगा रहे युवक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल को गया। उपचार के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें रानीगंज सीएचसी ले जाया गया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी कमलेश कुमार मिश्र (19) पुत्र संजीव कुमार मिश्र सोमवार भोर में राजमार्ग की पटरी पर दौड़ लगा रहा था। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। कार डिवाडर से टकराकर पलट कर गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े।
युवक को अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजानें में कोहराम मच गया। हादसे में कार सवार अमेठी निवासी सावित्री देवी, विवेक शाह, अर्चना पांडेय, अवनीश पांडेय भी घायल हो गए। रानीगंज सीएचसी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।