{"_id":"5c8a9a1fbdec2207143e8893","slug":"pratapgarh-death-of-a-young-man-in-accident-after-returning-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
Thu, 14 Mar 2019 11:45 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में शमिल होकर घर लौट रहे युवक की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, एक अन्य घटना में घायल हुए युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कमंदीचक रामपुर गड़ौली गांव निवासी बैजनाथ (28) पुत्र लालबहादुर फुटहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बुधवार देर रात वह घर लौट रहा था। लौटते समय मानिकपुर के भड़चक चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हेा गया। आसपास के लोगों ने रात में दूसरी बाइक पर बैठै एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बैजनाथ की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। पुलिस ने सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, महेशगंज थाना क्षेत्र के कुंडा-जेठवारा मार्ग पर लाला का पुरवा नहर पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसमें फूलचंद निर्मल (35) निवासी डीह बलई थाना महेशगंज और प्रदीप कुमार मौर्य (40) निवासी तिवारीपुर थाना मानिकपुर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से बाघराय अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने फूलचंद निर्मल को रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हेा गई। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई।