{"_id":"5cec2e2dbdec2207340755db","slug":"pratapgarh-day-to-day-65-000-looted-by-the-engineers-of-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पेट्रोलपंप के मैनेजर से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े 65 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पेट्रोलपंप के मैनेजर से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े 65 हजार लूटे
Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
चिरकुट्टी के समीप पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद थाने पहुंचा पीड़ित।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप के मैनेजर को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। उनके पास रहे 65 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी ने छानबीन के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को तहरीर दी है।
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर फतनपुर के रामापुर में गीता देवी का आलोक फीलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार दोपहर पेट्रोलपंप के मैनेजर मोइद भाटी पुत्र सतीश भाटी तीन दिन की बिक्री के 11 लाख 70 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए लेकर स्कूटी से निकले। उन्होंने रामपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में 11 लाख 6 हजार रुपये जमा कर दिए।
इसके बाद शेष रुपये रानीगंज स्थित एसबीआई में जमा करने के लिए चल पड़े। चिरकुट्टी से मीरपुर के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने रुकते ही मैनेजर को तमंचा सटा दिया। इसके बाद उनके पास रहा 65 हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर चिरकुट्टी की ओर भाग निकले। मैनेजर के साथ लूट की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद सेल्समैन को लेकर थाने चली आई। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम के साथ ही रानीगंज पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया। पेट्रोलपंप मैनेजर से एसपी ने थाने में पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
एसपी ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मोबाइल बीटीएस से छानबीन की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पहले से रेकी, लंबी रकम के चक्कर में थे बदमाश
पेट्रोल पंप के मैनेजर मोइद को लूटने के लिए बदमाश रामापुर से ही रेकी कर रहे थे। बदमाशों को मालूम था कि मैनेजर के पास तीन दिन की बिक्री के लाखों रुपये हैं। बदमाश मौके की तलाश में थे। उन्हें यह नहीं पता था कि 11 लाख रुपये मैनेजर ने रामापुर स्थित बैंक में जमा कर दिए हैं। लंबी रकम मिलने के चक्कर में बदमाशों ने मैनेजर को अपना शिकार बनाया।
हाइवे पर घटना, राहगीरों ने भी कसा किनारा
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 65 हजार रुपये लूटते समय राहगीर भी उधर से गुजरे। लेकिन बदमाशों के हाथ में असलहा देखकर रुकने का साहस कोई नहीं जुटा सका। बदमाश सेल्समैन से लूटपाट करने के बाद आराम से भागने में कामयाब रहे।