{"_id":"5db1febd8ebc3e016440917f","slug":"pratapgarh-by-election-result-pratapgarh-news-ald258454892","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत
विज्ञापन
महुली मंडी मतगणना पांडाल में अपना दल के विजयी प्रत्याशी राजकुमार पाल का मार्ल्यापण करते कार्यकर
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों को 24,864 मत पाना था आवश्यक, लेकिन इस आंकड़े को कोई भी नहीं पा सका
प्रतापगढ़। भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल ने सिर्फ ऐतिहासिक जीत ही नहीं दर्ज की है, बल्कि उन्हें मिले रिकार्डतोड़ मत से सपा, कांग्रेस, बसपा और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई है। दरअसल, कुल पड़े मतों की संख्या का 1/6 मत पाना प्रत्याशियों के लिए अनिवार्य किया गया है। यह मत हासिल करने में सभी प्रत्याशी नाकाम रहे हैं।
सदर विधानसभा उपचुनाव में अद प्रत्याशी राजकुमार पाल ने नया इतिहास भी रचा है। उन्हें सिर्फ जीत नहीं मिली है, बल्कि वह इतना अधिक मत हासिल कर लिए कि दूसरे प्रत्याशियों की जमानत की जब्त हो गई। अद प्रत्याशी राजकुमार पाल को 52,949, सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा को 23,228, एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद 20,269 और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 19,715 और बसपा प्रत्याशी रणजीत पटेल को 19,000 मत मिले हैं। जबकि प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 24,864 मत पाना अनिवार्य था। मगर इस संख्या के करीब कोई नहीं पहुंच पाया। इससे अब इन प्रत्याशियों को अब जमानत राशि नहीं मिलेगी।
विधानसभा चुनाव एक नजर में-
कुल मतदाता 3,36,407
पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,81,407
महिला मतदाताओं की संख्या 1,55,579
कुल पड़े मतों की संख्या 1,49,184
पोस्टल बैलेट के अवैध मत 45
कितने लोगों ने नोटा बटन दबाया 1568
प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या-
राजकुमार पाल अद 52,949
बृजेश वर्मा सपा 23,228
इसरार अहमद एआईएमआईएम 20,269
नीरज त्रिपाठी कांग्रेस 19,715
रणजीत पटेल बसपा 19,000
हरिकेश कुमार 3456
प्रवीण सिंह 2531
निर्भय प्रताप सिंह 2237
अब्दुल मतीन 1612
मो. इरसाद 1440
बजरंगबली 1179
शुरू में ही भारी लीड, फिर बढ़ते चले गए राजकुमार
-सिर्फ 26वें राउंड में राजकुमार से अधिक इसरार को मिले थे मत
प्रतापगढ़। भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल ने शुरुआती दौर में ही भारी लीड ले ली, जिससे दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी उनके करीब नहीं पहुंच पाए। 27 राउंड की गणना में 26वां राउंड ऐसा था, जिसमें एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद 537 मतों से आगे हुए, मगर तब तक जीत का अंतर इतना बढ़ चुका था कि उसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल ने पहले राउंड में जो बढ़त बनाई, वह अंतिम दौर तक जारी रही। पहले राउंड में राजकुमार पाल को 2414 मत मिले, तो 935 मत पाकर सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा दूसरे, 905 मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी तीसरे और 743 मत पाकर बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल चौथे स्थान प रहे। राउंड बढ़ने के साथ ही अद प्रत्याशी राजकुमार पाल के मतों के बढने का सिलसिला जारी रहा। 18 राउंड की मतगणना तक दूसरे स्थान पर रहने वाले कांग्रेस को 19वें राउंड में सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा ने तीसरे स्थान पर खिसका दिया। फिर क्या था, चौथे स्थान पर रहने वाले एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद ने जोर भरा और कांग्रेस को धक्का देते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 26वें राउंड की गणना में एआईएमआईएम के प्रत्याशी इसरार अहमद को 1753 मत मिले, जबकि राजकुमार पाल को 1216 मत मिले। पूरी गणना में यह पहला मौका था, जब किसी प्रत्याशी ने राजकुमार से अधिक मत प्राप्त किया था। हालांकि 27वें राउंड में भी इसरार को 602 मत मिले, जबकि अद प्रत्याशी को 197 मतों से संतोष करना पड़ा। मगर इसके पहले राजकुमार पाल के जीत का अंतर इतना अधिक हो गया था, कि इन मतों को जोडने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा।