फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Brother shoots sister to death, fears honour killing

प्रतापगढ़ : भाई ने गोली मारकर बहन को उतारा मौत के घाट, मोबाइल के विवाद में दिया घटना को अंजाम

Mon, 25 Apr 2022 10:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

रामचंद्रपुर गांव में गुड़िया शुक्ला नामक युवती की हत्या उसी के भाई धीरज शुक्ला ने गोली मारकर कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया मोबाइल का विवाद सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Brother shoots sister to death, fears honour killing
Prayagraj News : भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या की। सांकेतिक चित्र। - फोटो : social media

विस्तार

क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में रविवार रात मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने कालिंदी उर्फ गुड़िया (31) की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। चर्चा यह भी रही कि घटना की असल वजह मां के नाम रही एक बीघा जमीन थी। बहन कालिंदी के नाम जमीन किए जाने की आशंका में भाई सुधीर उससे खार खाता था।

विज्ञापन



जेठवारा क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की रहने वाली विद्या शुक्ला अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। उनके बेटे अलग रहते हैं। दस दिन पहले विद्या की बेटी कालिंदी उर्फ गुड़िया का मोबाइल गायब हो गया था। जिसे लेकर घर में कलह मची थी। रविवार शाम मोबाइल को लेकर कालिंदी का भाभी कंचन के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

देर रात घर लौटे कालिंदी के बड़े भाई धीरज को उसकी पत्नी कंचन ने घटना की जानकारी दी तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में वह पशुशाला में सो रही कालिंदी के पास पहुंचा। उसे चारपाई से उठाने के बाद गला दबाकर मारने का प्रयास किया मगर, कालिंदी उससे भिड़ गई। मारपीट होते देख बहन गीता व बड़ा भाई देवेंद्र शुक्ला बीचबचाव करने लगे तो धीरज ने तमंचे से बहन कालिंदी के सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


फायर व शोरशराबा सुनकर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भागकर पहुंचे। बहन की हत्या देख गीता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपी धीरज शुक्ला और उसकी पत्नी कंचन को हिरासत में ले लिया। मृतका की मां विद्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरज शुक्ल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल से कारतूस बरामद हुआ।


मोबाइल गायब होने के बाद आए दिन घर में विवाद हो रहा था। पत्नी से विवाद की बात सुन धीरज ने बहन कालिंदी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है।- रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed