{"_id":"5c87f198bdec22141c6e5a3e","slug":"pratapgarh-boring-mechanic-s-death-from-bus-collision-contractor-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बस की टक्कर से बोरिंग मैकेनिक की मौत, ठेकेदार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बस की टक्कर से बोरिंग मैकेनिक की मौत, ठेकेदार गंभीर
Tue, 12 Mar 2019 11:21 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-रानीगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे शव लेकर जा रही बस ने अखौवा मोड़ के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बोरिंग मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि जल निगम का ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार सुबह एक बस शव लेकर लेकर पट्टी से रानीगंज की तरफ जा रही थी। अखौवा मोड़ के करीब अचानक सामने बाइक बाइक आ गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर बस के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार बोरिंग मैकेनिक गंगादीन रजक (65) पुत्र रामकरन निवासी अमहरा तथा बाइक चला रहे जलनिगम के ठेकेदार राजेश सिंह (40) पुत्र रामनरेश सिंह निवासी लौवार थाना कंधई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से पट्टी सीएचसी भेजवाया, जहां डाक्टरों ने गंगादीन को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश सिंह को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजेश सिंह जलनिगम के ठेकेदार हैं। वह सुबह गंगादीन को नल की बोरिंग करने के लिए साथ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रविशंकर रजक की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस चालक व बस को कोतवाली ले गई।