फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: bike rider dies due to collision of car

प्रतापगढ़: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 30 Apr 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: bike rider dies due to collision of car
accident - फोटो : amarujala
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित रानीगंज थाना के राजापुर के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज लोग कार को आग के हवाले करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस कार को थाने ले आई।  
विज्ञापन


रानीगंज थाना के राजापुर खरहर निवासी 45 वर्षीय हरीश श्रीवास्तव सोमवार देर शाम किसी काम से बाइक लेकर मेन रोड की ओर आए थे। इसी बीच प्रतापगढ़ से रानीगंज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज ग्रामीण कार को आग के हवाले करने जा रहे थे। इस बीच रानीगंज पुलिस पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार को रानीगंज थाने लेकर चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed