फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: ANM chop, lock at 155 centers

प्रतापगढ़: एएनएम का टोटा, 155 सेंटरों पर ताला

Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: ANM chop, lock at 155 centers
एएनएम सेंटर। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
 एएनएम की तैनाती न होने से जिले के 155 एएनएम सेंटरों पर ताला लटक रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जहां पंजीयन कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं प्रसव पीड़ा के दौरान दूर के सीएचसी-पीएचसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं और प्रसव पीड़िताओं की देखरेख के लिए जिले में 426 एएनएम सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर एक-एक एएनएम की तैनाती के लिए पद भी स्वीकृत है। उनके रहने के लिए अलग से आवास, दवा स्टोर, दो बेड का लेबर रूम भी बनाया गया है। इन सुविधाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं, प्रसव पीड़िताओं और नवजातों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


सेंटर पर न तो टीकाकरण होता है और न ही प्रसव। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 426 एएनएम के स्थान पर महज 271 की तैनाती शासन से की गई है। 155 सेंटरों पर ताला लटक रहा है। इससे नवदंपति और गर्भवती महिलाओं की न तो जांच हो पाती है और न ही उनका इलाज होता है। प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। मगर जिम्मेदार इससे अनजान बने हैं। इन सेंटरों पर एएनएम की तैनाती तक नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा बहू के भरोसे ज्यादातर सेंटर 
155 सेंटरों पर एएनएम की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में सेंटर की चाभी आशाओं के पास रहती है। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर यदि महिलाएं सेंटर पर आती हैं तो आशा बहू नार्मल प्रसव करवाने का प्रयास करने लगती है। जिसके चलते जच्चा- बच्चा की जान को खतरा बना रहता है। परेशान होकर लोग सीएचसी और पीएचसी को रुख कर जाते हैं। 


गांव-गांव बने सेंटर पर तैनात एएनएम रिटायर होती जा रही हैं। शासन की ओर से एएनएम की भर्ती नहीं निकाली जा रही है। ऐसे में 155 सेंटर पर एएनएम की तैनाती नहीं  हो पाई है। सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स को एएनएम सेंटर पर भेजकर काम चलाया जा रहा है। 
अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed