फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: After the miscreant was shot, the police made a story!

प्रतापगढ़ : बदमाश को गोली लगने के बाद पुलिस ने रची कहानी !

Sun, 17 Oct 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: After the miscreant was shot, the police made a story!
Crime Scene
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा गांव में पुलिस की मुठभेड़ की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। पुलिस की गोली से घायल से तौफीक की पत्नी आलिया का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने तौफीक को दौड़ाकर गोली मार दी। पुलिस से बचने के लिए वह भाग रहा था। तभी पुलिसकर्मियों ने उस पर फायर झोंक दिया। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ दिखा दी। 
विज्ञापन


तौफीक उर्फ बब्बू की पत्नी आलिया समेत परिवार की अन्य महिलाएं पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगा रही हैं। तौफीक की पत्नी का कहना है कि शनिवार आधी रात अचानक पुलिस उसके घर पहुंची। उस समय तौफीक सो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर वह जाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी।  जिसके बाद वह कुएं में गिर गया था। पुलिस उसे मरा समझकर लौट गई। घायल तौफीक को किसी तरह कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


एक घंटे बाद पुलिसकर्मी फिर लौटे। उनके साथ खुर्शीद उर्फ वकील भी था। पुलिसकर्मी कुएं में बांस डालकर तौफीक की खोजबीन करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी फिर से फायरिंग करने लगे। बाद में किसी सिपाही को गोली लगने की चर्चा करते हुए लौट गए। कुछ देर बाद फिर फोर्स पहुंची और कुंए के इर्द-गिर्द खोजबीन करते हुए फोटो खींचती रही। इसके पूर्व 20 सितंबर 2020 को भी दबिश के दौरान सांगीपुर पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग मकबूल की मौत हो गई थी। कोर्ट से पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे का आदेश भी हो चुका है, मगर पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed