फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Action on the three doctors including the CHC Superintendent in promoting the party

प्रतापगढ़: पार्टी का प्रचार करने में सीएचसी अधीक्षक समेत तीनों डॉक्टरों पर कार्रवाई

Tue, 23 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Action on the three doctors including the CHC Superintendent in promoting the party
social media
सोशल मीडिया पर जनसत्ता दल का प्रचार करते हुए फोटो वायरल होने के मामले में कुंडा सीएचसी अधिक्षक समेत तीनों चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएचसी अधीक्षक को सीएमओ कार्यालय से जहां अटैच कर दिया गया है, वहीं दो संविदा चिकित्सकों को सेवा समाप्ती का नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। 
विज्ञापन


सीएचसी कुंडा के अधीक्षक दिनेश सिंह के साथ संविदा चिकित्सक सर्जन डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय व आयुष चिकित्सक डा. रोहित सिंह जनसत्ता दल पार्टी का प्रचार कर रहे थे। किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर देर रात एडिशनल सीएमओ डा.सीपी शर्मा जांच के लिए पहुंचे। जांच के बाद तत्काल अधीक्षक समेत तीनों डॉक्टरों के खिलाफ कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक दिनेश को अपने कार्यालय से अटैच कर दिया, वहीं संविदा चिकित्सक सर्जन डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय व आयुष चिकित्सक डा. रोहित सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है। एडी और शासन के पास सेवा समाप्ती के लिए कागजात भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed