{"_id":"5fd77d9d95a97b073229b076","slug":"pratapgarh-accident-engagement-in-day-soldier-died-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ हादसा : दिन में मंगनी, रात में सिपाही की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ हादसा : दिन में मंगनी, रात में सिपाही की हो गई मौत
Mon, 14 Dec 2020 08:28 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news : हादसे के पहले सिपाही की सगाई की तस्वीर।
- फोटो : prayagraj
नगर कोतवाली के खजोहरी निवासी संदीप कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। संदीप के पिता विश्वनाथ वन विभाग में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। संदीप वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। हालांकि मामला कोर्ट में जाने के बाद तीन साल पहले ही उसे तैनाती मिली थी। मौजूदा समय में उसकी तैनाती मऊ जनपद की नगर कोतवाली में थी। परिवार के लोगों ने रूपापुर की रहने वाली सुप्रिया यादव से उसकी शादी तय की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
pratapgarh news : प्रतापगढ़ हादसे में मृत सिपाही संदीप यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रतापगढ़
मंगनी होने के कारण वह एक दिसंबर को अवकाश लेकर घर आया था। रविवार को खुशी के माहौल में मंगनी की रस्म अदा हुई। शाम को संदीप अपने बड़े भाई संतोष की ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो से निकला। रात में अचानक आई उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खुशी वाले घर में चीत्कार की गूंज सुनाई देने लगी। सोमवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था। संदीप के शव से भाई संतोष यादव, शैलेष व प्रज्ज्वल के साथ ही मां सीता देवी लिपटकर रोती रहीं।