{"_id":"5c9922afbdec2213f22d25a8","slug":"pratapgarh-5-lakh-looted-from-tiny-branch-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: टाइनी शाखा संचालक से 5 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: टाइनी शाखा संचालक से 5 लाख की लूट
Tue, 26 Mar 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
टाइनी शाखा संचालक से 5 लाख की लूट
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर इलाके में सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहे टाइनी शाखा संचालक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 5 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के बजाए पीड़ित संचालक से ही पूछताछ करती रही।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बरासराय निवासी नियाज हसन उर्फ राजू खान ने सुुंदरपुर में बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार की सुबह वह अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर गया। दिन भर लेनदेन करने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से घर के लिए चल पड़ा। उसने लेनदेन के करीब पांच लाख रुपये व लैपटाप बैग में रखकर कंधे पर टांग लिया। सुंदरपुर गांव पार कर वह अपने गांव में पहुंचने ही वाला था कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
बाइक पर पीछे बैठे दो बदमाशों ने उस पर तमंचा सटा दिया। बदमाश उसके कंधे पर टंगा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाश गोली मार देने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग लूटकर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के साथ ही नियाज भी शोर मचाने लगा। इस पर राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ के बाद उसे लेकर थाने चली आई। बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ करने के बजाए पुलिस पीड़ित टाइनी शाखा संचालक से पूछताछ करने में ही पसीना बहाती रही। नियाज ने बताया कि तीन लाख रुपये उसका प्रतिदिन का टर्नओवर है। उसके पास दो दिन पहले के भी रुपये थे। जिसे उसने बैंक में जमा नहीं किया था। बैग में रुपये के अलावा लैपटाप व बैंक की पासबुक थीं। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
पहचान लेने के भय से बदमाशों ने छिपा रखा था चेहरा
कोहड़ौर। टाइनी शाखा संचालक नियाज हसन को लूटने वाले तीनों बदमाश स्थानीय ही हैं। बदमाशों ने पहचान लेने के भय से अपना चेहरा छिपा रखा था। ताकि चूंकि बरासराय और सुंदरपुर गांव के एक दूसरे से लगे हैं। नियाज का घर भी चंद कदम की दूरी पर ही था। उसे खतरे का आभास नहीं था। वह जानता था कि सुंदरपुर से लेकर उसके घर तक हर कोई जानने वाला है।
बरासराय व सुंदरपुर के रास्ते ही बैंक लूटने के बाद भागे थे बदमाश
कोहड़ौर। कोहड़ौर के बरासराय और सुंदरपुर में सूनसान स्थान पड़ता है। जंगल व बाग भी है। जिससे बदमाश छिपकर भागने में कामयाब हो जाते हैं। अंतू के जगेशरगंज में बैंक डकैती के बाद बदमाश सुंदरपुर व बरासराय के रास्ते ही भागकर कंधई होते हुए भुलियापुर पहुंचे थे। घटना की जानकारी के बाद भुलियापुर में इपुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई। आने जाने वाले मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
बैंक व टाइनी शाखा संचालक बदमाशों के निशाने पर
जिले के शातिर बदमाशों की निगाह अब बैंक व टाइनी शाखा संचालकों पर लग गई है। अधिकांश शातिर बदमाश जेल की हवा खा रहे हैं। कोहड़ौर इलाके के शातिर बदमाश हब्बू व सद्दाम भी जेल में बंद हैं। फिर भी कोहड़ौर इलाके में सनसनीखेज तरीके से पांच लाख रुपये लूट लिया गया। नगर कोतवाली के मीराभवन में सोलह मार्च को बदमाश बंधन बैंक से सवा लाख रुपये लूट ले गए थे। इसके पहले मानधाता के विश्वनाथगंज स्थित बीओबी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
इसके अलावा जेठवारा के डेरवा में बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक को लूट लिया। फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। लुटेरे अभी भी फरार हैं। लालगंज बाजार में भी बदमाशों ने टाइनी शाखा में लूटपाट की थी। सोमवार की सुबह ही बदमाशों ने मानधाता में टाइनी शाखा संचालक प्रभाकर पांडेय को शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
अफसरों की मेहनत पर पानी फेर रहे मातहत
पुलिस अधीक्षक एस आनंद व एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा लगातार मातहतों को गरुण वाहिनी के जरिए बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुख्य मार्गों के अलावा गलियों व गांवों में गश्त करने का फरमान सुनाते हैं, लेकिन मातहत आदेश मानने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को भी कई दिनों के बाद बैंक समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नजर रखने के लिए गरुण वाहिनी से गश्त करने का निर्देश दिया गया था।
इसके बावजूद कोहड़ौर पुलिस ने अपने अफसरों के आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। तमाम आदेशों के बाद भी पुलिस केवल औपचारिकता निभाती रही। तभी लूट की घटना के बाद भी विलंब से पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई कदम उठाने के बजाय केवल पीड़ित से पूछताछ के बाद उसे लेकर थाने पुलिस लौट आई। लोगों का कहना था कि यदि घेराबंदी की जाती तो बदमाश गिरफ्त में आ सकते थे।
खंगाले जा रहे हाईवे पर लगे कैमरे
कोहड़ौर में टाइनी शाखा संचालक के साथ पांच लाख रुपये की लूट के बाद स्वाट टीम व कोहंड़ौर पुलिस ने बदमाशों की तलाश काफी विलंब से शुरू की। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे संग भागने वाले रास्ते पर लोगों से बदमाशों के दिनभर की आवाजाही खंगालने में जुटे रहे। चर्चा यह भी रही कि बदमाश सुंदरपुर से ही नियाज के पीछे लग गए थे। रास्ते में जैसे ही बदमाशों को मौका मिला, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।