फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad police vandalized the house, the victim pleaded for justice

प्रतापगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 18 Apr 2020 08:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Pratapgad police vandalized the house, the victim pleaded for justice
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कंधई पुलिस ने वीरमऊ गांव में एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे और टेंपो क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने एसपी से पुलिस की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ विष्णुदत्त गांव निवासी इंद्रावती देवी पत्नी रामकुमार सरोज तथा प्यारी देवी पत्नी रामकलप सरोज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे घर में घुसकर पड़ोसी गांव नौहर हुसैनपुर के तीन लोगों के साथ कंधई पुलिस और डायल 112 के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। टीवी, फ्रिज, पंखा, ड्रम, दरवाजे के सामने खड़े तीन टेंपो सहित बर्तन, सिलेंडर, गैस का चूल्हा तोड़ डाला और धमकी देते हुए चले गए। गांव में तोड़फोड़ की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने 34 हजार रुपये और जेवर उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि नोहर हुसैनपुर गांव में क्रिकेट मैच को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें नौहर हुसैनपुर के लोगों की तरफ से मारपीट, हवाई फायरिंग की तहरीर मिलने पर पुलिस गांव में गई थी। तोड़फोड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है।  तहरीर में रंजीत और सुनील सरोज को नामजद किया गया था उसी मामले को लेकर इन लोगों के यहां पूछताछ करने के लिए पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed