फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: 48 more infected, including judicial officer, inspector

प्रतापगढ़: न्यायिक अधिकारी, दरोगा समेत 48 और संक्रमित

Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pratapgad: 48 more infected, including judicial officer, inspector
कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को चौबीस घंटे के भीतर लालगंज के न्यायिक अधिकारी व रानीगंज के दरोगा समेत 48 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1933 पहुंच गई है। जबकि 31 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दिनोंदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज में कोविड की एंटीजन जांच में न्यायिक अधिकारी भी कोरोना संक्रमित मिले।
जिससे न्यायालय कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य विभाग न्यायिक अधिकारी के संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच की तैयारी कर रहा है। न्यायिक अधिकारी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, रानीगंज थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मी पहले से ही संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को हुई जांच में रानीगंज थाने में तैनात दरोगा की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई।
विज्ञापन

जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग का मानना है पहले संक्रमित पुलिसकर्मियों के चलते संक्रमण की चपेट में पुलिसकर्मी आ रहे हैं। पट्टी तहसील क्षेत्र में एंटीजन किट से 40 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बेलखरनाथ सीएचसी में भी 40 लोगों की जांच हुई। जिसमें जोगीपुर का एक युवक संक्रमित मिला। लालगंज में 58 लोगों की जांच हुई। सांगीपुर में भी दो मरीज मिले। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 1286 मरीज ठीक हो चुके हैं। 352 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संत अंथोनी में कुल 54 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 196 हाटस्पाट बने हुए हैं। 24 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर से 518 लोगों की रिपोर्ट मिली है।
कागजात न मिलने पर बंद कराया क्लीनिक
क्लीनिक व पैथालाजी केे कागजात न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे बंद करा दिया। संचालक से कागजात मांगे गए हैं। महिला अस्पताल के सामने स्थित क्लीनिक व पैथालाजी सेंटर की मंगलवार को अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी के नेतृत्व में टीम ने छानबीन की। जांच के दौरान संचालक नहीं मिले। पता चला कि उनके पास ही कागजात हैं। जिसके बाद क्लीनिक व पैथालाजी को बंद करा दिया गया। अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि संचालक से कागजात मंगाए गए हैं। कागजात मिलने तक बंद करने को कहा गया है।

विवाहिता की मौत में पति समेत चार पर केस
नगर कोतवाली के पूरे रायजू में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे रायजू निवासी उपेंद्र सिंह की पत्नी संगीता की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजन फांसी से मौत होने की जानकारी दे रहे थे। इस मामले में मृतका के भाई रामनयन निवासी बेनीपुर थाना भीखापुर जनपद अयोध्या की तहरीर पर पुलिस ने पति उपेंद्र सिंह, ससुर छेेदी, जेठ व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed