फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan along with supporters killed the middle-aged beating

प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 22 Dec 2020 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pradhan along with supporters killed the middle-aged beating
फाइल फोटो इरशाद अहमद। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके के अघिया गांव में प्रधान और उसके समर्थकों ने मिलकर सऊदी अरब से आए एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर प्रधान समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी इरशाद खान उर्फ बल्लू (45) पुत्र अब्बास खान सऊदी अरब में रहता था। घर पर उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ रहती है। उसका बेटा अतीक कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। इधर करीब महीने भर से इरशाद का पत्नी शाहिदा से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इरशाद ने फेसबुक पर पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए पोस्ट किया था। उसका कहना था कि पत्नी ने उससे तलाक ले लिया था। इरशाद का आरोप था कि गांव के प्रधान उस्मान के पिता के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। करीब 15 दिन पूर्व इरशाद गांव आया, लेकिन पत्नी ने उसे घर में नहीं घुुसने दिया। इसके चलते वह अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले उसका कुछ सामान विदेश से आया था। इस सामान को घर में रखने के लिए उसने पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। रविवार को फिर उसने सामान रखवाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। शाम को इरशाद गांव पहुंचा और लोगों से इस बारे में चर्चा कर रहा था। इसी दौरान प्रधान समेत उसके समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया।
लाठियों से उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। काफी देर बाद उसके कुछ रिश्तेदारों को इसकी जानकारी हुई तो उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी गांव से भाग निकले। पुलिस ने प्रधान उस्मान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रधान की शह पर ही घर में घुसने नहीं दे रही थी पत्नी
कुंडा इलाके के अघिया गांव में सऊदी अरब से आए इरशाद की हत्या के आरोपी प्रधान उस्मान का गांव में काफी दबदबा है। उसकी शह पर ही इरशाद की पत्नी सऊदी अरब से लौटने के बाद उसे घर में नहीं घुसने दे रही थी। उधर, प्रधान ने फेसबुक पर इरशाद की भगवा कपड़े में फोटो पोस्ट कर उसे धर्म विरोधी बताने के साथ पूरे गांव को उसके खिलाफ कर दिया था।
कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी इरशाद उर्फ बल्लू की पत्नी ने ही अपनी पुत्री की शादी प्रधान के घर में करने का मन बनाया था। इसको लेकर इरशाद ने विरोध किया था। हालांकि बाद में किसी तरह से उसकी पत्नी ने उसे मना लिया। बाद में इरशाद ने पत्नी के चरित्र पर उंगली उठानी शुरू कर दी। इससे प्रधान व उसके समर्थक उससे नाराज हो गए।
यहां तक कई बार थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर में कहा गया कि वह पूरे गांव को फेसबुक पर गालियां देता है। इस पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस चालान के बाद कुछ बातें सामने आने लगीं। वह पुलिस को शिकायती पत्र देने लगा। उसका कहना था कि उसे उसके घर में महज एक कमरा दिलाया जाए।
बावजूद इसके पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही थी। रविवार की शाम मामला कुछ ज्यादा ही गरम हो गया। अंधेरा होते ही विपक्षियों ने इरशाद को घेर लिया और उसे पीटकर मार डाला।
छह लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर, और लोग होंगे चिह्नित
पुलिस ने इरशाद के भतीजे मो. महताब पुत्र अशफाक की तहरीर पर गांव के प्रधान उस्मान, अमीन खां, नोमान, सलमान, सुल्तान पुत्र मो. मतीन खां व मतीन खां पुत्र अमीन खां के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभी इसमें अन्य लोगों के चिह्नित होने पर संख्या बढ़ सकती है। घटना में शामिल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अभी गिरफ्तारी से इनकार कर रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई नहीं था लाश पर रोने वाला
यह पहली बार देखने को मिला कि परिवार होने के बाद भी लाश पर कोई रोने वाला नहीं था। जो रिश्तेदार दूर से आए थे वह दिन में ही चले गए। कुछ पड़ोस के रिश्तेदार जरूर जुटे और इरशाद का अंतिम संस्कार किया। फिलहाल उसके अपने उसके जनाजे पर रोने नहीं आए। वह काफी मिलनसार व्यक्ति था। उसने पैसा भी ठीक-ठाक कमाया, लेकिन घर के बाहर रहने के चलते परिवार को नहीं संभाल सका।

कुंडा के अघिया में अधेड़ की हत्या के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस।

कुंडा के अघिया में अधेड़ की हत्या के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed