फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Power workers on strike in protest against privatization, cremation system

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर बिजलीकर्मी, चरमराई व्यवस्था

Tue, 06 Oct 2020 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Power workers on strike in protest against privatization, cremation system
कुंडा के बहोरिकपुर उपकेन्द्र में पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
निजीकरण के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर रहे बिजली कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर चले गए। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों पर कहीं ताला लगा रहा तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह लोकल फाल्ट, बेक्रडाउन, फीडर की खामी से आपूर्ति बाधित रही। इससे सैकड़ों गांव प्रभावित रहे। बिजलीकर्मी समस्या दूर करने के लिए आगे नहीं आए। कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को बिजलीकर्मी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी एकजुटता दिखाते हुए निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद करते रहे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं आए। विद्युत वितरण पारेषण खंड प्रथम सदर में गड़वारा उपकेंद्र का फीडर सुबह से ही बंद रहा। कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे दिनभर आपूर्ति ठप रही। लोगों को बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इससे गड़वारा बाजार समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे। यही हाल विद्युत उपकेंद्र सोनाही व दिलीपुर का रहा। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दिनभर दोनों ही विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप रही। इससे सौ से अधिक गांवों में बिजली की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बिजली गुल रहने से पंखे, कूलर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने रहे। दोपहर बाद इनर्वटर भी जवाब दे गए। उपकेंद्रों पर राजस्वकर्मियों को तैनात किया गया था। अवर अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि आपूर्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रात में भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।
इसी तरह रानीगंज विद्युत पारेषण खंड चतुर्थ में खाखापुर, पांडेयतारा, गौरा उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में दिनभर लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऊर्जा मंत्री से समिति के पदाधिकारियों की बात चल रही है। जैसा भी निर्देश आएगा, उसके अनुरूप आगे की भी रणनीति बनाई जाएगी।
नहीं बना फ्यूज, दिनभर गुल रही सीएचसी रानीगंज की बिजली
रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फ्यूज उड़ने से सोमवार को दिनभर बिजली गुल रही। अस्पताल में बिजली न होने से मरीज बेहाल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में रानीगंज विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति हाती है। सोमवार को सुबह से ही कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। रानीगंज सीएचसी में फ्यूज उड़ने से आपूर्ति ठप हो गई। कई बार फाल्ट दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र से अफसरों का फोन गया, मगर कोई भी बिजलीकर्मी खामी दूर करने के लिए आगे नहीं आया। इससे दिनभर स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली संकट बरकरार रहा।
कुंडा के बहोरिकपुर उपकेंद्र पर लटकता रहा ताला
कुंडा के बहोरिकपुर उपकेंद्र पर सोमवार को दिनभर ताला लटकता रहा। उपकेंद्र पर एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। निजीकरण के विरोध में सभी हड़ताल पर रहे। मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। इससे विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। सैकड़ों गांवों के लोग बिजली संकट से जूझते रहे।

उपकेंद्रों पर लगाई गई राजस्वकर्मियों की ड्यूटी
विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने से बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उपकेंद्रों पर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई। राजस्वकर्मी दिनभर उपकेंद्रों की निगरानी करते रहे।

उडैयाडीह पट्टी उपकेन्द्र में तैनात राजस्व कर्मी।

उडैयाडीह पट्टी उपकेन्द्र में तैनात राजस्व कर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

भंगवा चुंगी कार्यालय में निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करते संयुक्त संघर्ष समिति के लोग।

भंगवा चुंगी कार्यालय में निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करते संयुक्त संघर्ष समिति के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed