फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali

पचास रुपये किलो बिक रहा आलू, दिवाली बाद भी नहीं घटे दाम 

Tue, 24 Nov 2020 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आसमान छू रहे आलू के भाव कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिवाली के बाद बाजार में नया आलू आने के बाद दाम घटने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। आलू अभी भी पचास रुपये किलो बिक रहा है। नए आलू का स्टाक आने के बाद भी दाम नहीं गिरे। मंडी के अधिकारियों के अनुसार नए आलू का स्टाक कम आ रहा है। जबकि खपत अधिक है। अब लोगों की निगाहें जिले में पैदा होने वाले आलू पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

 

Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सितंबर माह से बाजारों में आलू फुटकर में 50 रुपये किलो बिक रहा है। दाम नियंत्रित करने के लिए शासन ने कोल्ड स्टोरेज में रख्रा आलू निकालने का निर्देश दिया था। इस पर 31 अक्तूबर तक उद्यान विभाग ने जिले के कोल्डस्टोरेज से लगभग 11 हजार मीट्रिक टन आलू की निकासी कराई। इसके बाद भी आलू के दाम नहीं घटे। अनुमान लगाया जा रहा था कि दिवाली के बाद बाजार में नया आलू आने पर भाव कम होंगे। अब दिवाली बीते एक सप्ताह से अधिक हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali
आलू - फोटो : पिक्साबे
पंजाब से नए आलू का स्टाक भी आने लगा है। जबकि पहले की तरह ही आगरा व कन्नौज से पुराना आलू मंगाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी दाम जस के तस बने हुए हैं। अभी भी बाजारों में आलू पचास रुपये किलो बिक रहा है। नए और पुराने आलू के दाम लगभग बराबर हैं।

दहिलामऊ मंडी के सब्जी विक्रेता शेर खां ने बताया कि पंजाब से नया आलू कम आ रहा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी महंगा पड़ रहा है। सब्जी विक्रेता अविनाश का कहना है कि बाजारों में नया आलू तो आ गया है, मगर दाम नहीं घट रहे हैं। यही हाल प्याज का भी है।
 
विज्ञापन

Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मंडी में हर दिन महज 25 क्विंटल आ रहा नया आलू 

पंजाब से हर दिन मंडी में करीब 25 क्विंटल नया आलू ही आ रहा है। खपत के मुकाबले यह बहुत कम है। सब्जी विक्रेता नए आलू के लिए प्रयागराज के चक्कर लगा रहे हैं। वाहन भाड़ा महंगा पड़ रहा है। यही वजह है कि आलू के दाम कम नहीं हो रहे। आलू का स्टाक अधिक आने पर ही दाम कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 

Potato being sold for fifty rupees, not reduced even after Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, इस संबंध में  प्रभारी मंडी सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि नए आलू का स्टाक बहुत ही कम आ रहा है। आगरा व कन्नौज से पुराना आलू मंगाया जा रहा है। यही वजह है कि आलू के दाम कम नहीं हो रहे हैं। अब जिले में पैदा होने वाला आलू बाजार में आने के बाद भी भाव घटेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed