फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

थमा पंचायत का शोर, अब एमएलसी पर जोर

Mon, 08 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों का परिणाम आते ही पंचायत चुनाव का शोर थम गया है। अब प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव पर जोर देना शुरू कर दिया है। सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह को ब्लाक प्रमुखों से नई उम्मीद जग गई है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व बीडीसी सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य दूसरे चरण में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य और तीसरे चरण में ब्लॉक प्रमुखों के हुए चुनाव के बाद पंचायत चुनाव का शोर पूरी तरह थम गया है। अब लोगों की नजर एमएलसी चुनाव पर टिक गई है। चुनाव जीतने के लिए अब ब्लॉक प्रमुखों पर जिम्मेदारी थोप दी है। एमएलसी के चुनाव में वर्तमान बीडीसी सदस्यों की कैबिनेट अभी गठित नहीं हो पाई है। ऐसे में पुराने बीडीसी सदस्य ही एमएलसी का चुनाव करेंगे। नए प्रधान और पुराने बीडीसी सदस्यों से चुने जाने वाले एमएलसी प्रत्याशी अब मतदाताओं की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


 हालांकि अभी तक सपा ने ही अपने प्रत्याशी के नाम का खुलासा किया है। इससे सपा प्रत्याशी अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। हालांकि मतदाता भी अन्य चेहरों की तलाश में हैं, मगर अभी तक भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में मतदाता भी अभी प्रत्याशी का चुनाव नहीं कर सके हैं। हालांकि सपा के कार्यकर्ता मतदाता तक पहुंचना प्रारंभ कर दिए हैं। फिलहाल राजनैतिक समीकरण एक बार फिर उस समय बदलेगा, जब सभी पार्टियां प्रत्याशियों के नामों का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को अफीम कोठी से वितरित होने वाला पहला पर्चा योगिनी निर्मला देवी ने खरीदा। 15 फरवरी तक नामांकन पत्रों की खरीदारी और नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed