फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

प्रमुखी का सपना साकार, कुर्सी के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
poltical news
ब्लॉक प्रमुख बनने का मंसूबा पाले लोगों का सपना चुनाव जीतने के बाद जरूर साकार हो गया है, लेकिन उन्हें इस कुर्सी पर बैठने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, पुराने ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल अभी 17 मार्च तक है। ऐसे में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को कुर्सी पर आसीन होने के लिए अभी करीब 37 दिन इंतजार और करना होगा। अगर सरकार की कृपा नहीं बरसी तो इन ब्लॉक प्रमुखों को एमएलसी चुनाव में मतदान करने से भी हाथ धोना पड़ सकता है। फिलहाल, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों की नजर अब ब्लॉक की गतिविधियों पर है।
विज्ञापन


जिले के 17 विकास खंडों में रविवार को चुने गए ब्लॉक प्रमुखों की नजर अब कुर्सी पर टिक गई है। ब्लॉक प्रमुखों के घर सोमवार को यह आम चर्चा रही कि शपथ ग्रहण कब होगा और के  सत्ता की चाभी उनकी जेब में कब आएगी। अगर विधिक रूप से सब कुछ चलता रहा तो 17 मार्च के बाद ही नए प्रमुखों की ताजपोशी होगी। हालांकि, सरकार को अधिकार है कि 17 मार्च से पहले ही वह नए ब्लॉक प्रमुखों को अधिकार सौंप सकती है। सरकार की कृपा नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों पर बरसी तो एमएलसी चुनाव के पहले भी वह प्रमुख की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।
विज्ञापन


अगर सरकार ने पूर्व प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों के कार्यकाल में दखल नहीं दिया तो नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य और प्रमुखों को एमएलसी चुनाव से भी हाथ धोना पड़ सकता है। वह पांच साल तो अपना कार्यकाल निभाएंगे, मगर एमएलएसी चुनाव में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसा इसलिए होगा कि एमएलसी का चुनाव प्रत्येक छह वर्ष के अंतराल पर होता है, जबकि बीडीसी सदस्य और ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए ही होता है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल 17 मार्च तक है। अभी तक शासन से शपथग्रहण के बारे में कोई जानकारी मिली नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन का आदेश आते ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed