फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

भाजपा का पोलिंग बूथ को मजबूत करने पर जोर

Wed, 03 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
poltical news
यूपी में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिले में कमल खिलाने के लिए हाईकमान स्तर से भी कवायद की जा रही है। हाईकमान के निर्देश पर बुधवार को प्रतापगढ़ आए काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूतर करना, समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों में समर्पित कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क खड़ा करना मिशन 2017 की सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, गणेश नारायण मिश्र, अजय सिंह, संजय सिंह, बृजेश सौरभ, अवधेश मिश्र, जवाहर लाल, धीरज ओझा, गिरधारी सिंह, विमला शुक्ला और  गायत्री केसरवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed