{"_id":"58add39d4f1c1b3018b235f9","slug":"polling-parties-goes-to-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल मैदान से अव्यवस्था और अफरातफरी के बीच बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। हर कदम पर कर्मियों को बदइंतजामी का सामना करना पड़ा। सीडीओ के बार-बार मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देने के बाद भी कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों को भेजने का क्रम जारी रहा।
एटीएल मैदान में विधानसभावार ईवीएम वितरण के लिए पंडाल लगाया गया था। एक पंडाल से ईवीएम लेने के बाद कर्मचारियों को स्टेशनरी के लिए दूसरे पंडाल जाना पड़ता था। सुबह आठ बजे के बाद कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ, मगर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला तीन बजे के बाद ही प्रारंभ हुआ। वाहनों की संख्या कम होने कारण देरशाम तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। बदइंतजामी का आलम यह रहा कि ईवीएम की पेटी पर चस्पा पर्ची व मशीन पर लिखे नम्बर में काफी फर्क रहा। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को एटीएल पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे कर्मचारी प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हुए