फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Policemen who came to inquire about the complaint were beaten up

Pratapgarh News: शिकायत पर पूछताछ करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Policemen who came to inquire about the complaint were beaten up
नगर कोतवाली के जोगापुर में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे संदिग्धों की जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने पीट दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचीं महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों की बाइक की चाबी निकाल ली और वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी कोतवाल और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। तब जाकर पुलिसकर्मियों की जान में जान आई। ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। नगर कोतवाली के जोगापुर से रूपापुर जाने वाली सड़क पर कुछ संदिग्धों के बैठकर शराब पीने व शरारत करने की शिकायत पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, दरोगा सचिन गुप्ता सिपाहियों के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर मनबढ़ लोग उनसे भिड़ गए। शोर शराबा सुनकर उनकी मदद के लिए दूसरे लोग पहुंचे। करीब दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ही महिलाएं भी आ गईं। उन लोगों ने पुलिसकर्मियों के बाइकों की चाबी निकालते हुए वर्दी का बिल्ला नोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाते समय मोबाइल भी छीन लिया। खुद को घिरा देख पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स लेकर शहर कोतवाल, सीओ सिटी शिवनारायण वैश मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

मारपीट में चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हमला करने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही ऐसे लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगालकर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed