फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police sought details of suspended students

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>पुलिस ने मांगा निलंबित छात्रों का ब्योरा

Fri, 21 Jul 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police sought details of suspended students
क्रासर--घटना के दिन एमबीबीएस के सात विद्यार्थियों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने पठन-पाठन से निलंबित होने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा मांगा है। शुक्रवार को भी पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर मरीजों का उपचार करते रहे। वहीं इस बात की चर्चा है कि घटना के दिन ही एमबीबीएस के सात विद्यार्थियो ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया था।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने अधिवक्ता शशिकांत की तहरीर पर डॉ.सचिन कुमार व डॉ.लक्ष्मीकांत समेत एमबीबीएस के 10-12 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस वीडियो फुटेज के जरिये घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रभात वर्मा तथा जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक स्वास्थ्यकर्मी को भी पुलिस ने चिन्हित करते हुए हिरासत में भी लिया लेकिन फिर विवाद बढ़ने के भय से उसे छोड़ दिया। वहीं प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव ने 16 छात्रों को जांच रिपोर्ट आने तक कक्षा से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य को पत्र भेजकर कक्षा से निलंबित छात्रों का ब्योरा मांगा है ताकि फुटेज से उनका मिलान किया जा सके। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन छात्रों की सूची तैयार करा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह चर्चा है कि घटना के दिन ही चार छात्र तथा तीन छात्राओं का मेडिकल कराया गया।
हालांकि सीएमएस डाॅ.सुरेश सिंह इससे इन्कार कर रहे हैं। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

--------------
चिकित्सकों ने सुरक्षा की जताई चिंता, प्रधानाचार्य को भेजा पत्र
मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सकों, एसआर, जेआर और विद्यार्थियों की ओर से प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई है। शहर के प्रमुख चौराहे पर लगी होर्डिंग्स का जिक्र करते हुए कहा, ऐसे माहौल में उन लोगों के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। वरिष्ठ चिकित्सकों को मौखिक तथा फोन पर धमकी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने डीएम, एसपी के अलावा विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed