{"_id":"5cbf5371bdec22144a2749ef","slug":"police-now-with-the-miscreants-in-the-public-s-asylum","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बदमाशों से हारी पुलिस अब पब्लिक की शरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बदमाशों से हारी पुलिस अब पब्लिक की शरण में
Tue, 23 Apr 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एक लाख के इनामी तौकीर का लगा पोस्टर।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर बदमाशों से हारी पुलिस अब पब्लिक की शरण में पहुंच गई है। बदमाशों को पकड़वाने वाले लोगों को ईनाम मिलेगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में हत्या, लूट, रंगदारी मांगने वाले फरार बदमाशों के पोस्टर जिलेभर में चिपकाए गए हैं। ताकि जनता बदमाशों को पहचान सके और उनकी सूचना पुलिस को दे।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने हत्या, लूट व रंगदारी के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश तौकीर अहमद निवासी आजाद नगर ,नगर कोतवाली और पचास हजार के इनामी बदमाश अतीक पुत्र रउफ निवासी छत्ता का पुरवा को पकड़ने के लिए पब्लिक से सहयोग मांगा है।
मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक दोनों बदमाशों के पोस्टर चिपकाए गए। बदमाशों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। बहुत से लोग तौकीर और अतीक को पहचानते नहीं हैं। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों के साथ ही फेसबुक पर भी दोनों बदमाशों की तस्वीर वायरल की है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। चूंकि जनता के बीच उनकी तस्वीरें नहीं थीं। ऐसे में दोनों बदमाशों को लोग देखते जरूर थे, लेकिन पहचान न पाने के कारण पुलिस को सूचना नहीं देते थे। सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।