फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police in front of the PWD office Grji JCB

एसपी और पीडब्लूडी कार्यालय के सामने गरजी जेसीबी

Fri, 27 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण शुक्रवार को हटाया गया। नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। कई दिन से सूचित करने के बाद भी बाज न आने वाले कुछ लोगों की गुमटियां जेसीबी से तोड़वा दी गईं। जिन सड़कों पर अतिक्रमण हटवा दिया गया था और दुबारा लोगों ने दुकान लगा ली उन्हें भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शहर में सड़क की पटरियाें को अतिक्रमण से निजात दिलाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका के कर्मचारी तहसील अधिकारियों के साथ जेसीबी लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वालों को हटाने का काम शुरू हुआ। कार्रवाई देख कुछ लोग आनन-फानन अपनी दुकान समेट कर चंपत हो गए। चालाकी दिखाते हुए दुकान बंद कर गायब हुए कुछ लोगों की गुमटियां प्रशासन ने जेसीबी लगवा कर तोड़वा दी।
विज्ञापन



पीडब्लूडी के सामने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। बता दें कि अंबेडकर चौराहे से अस्पताल रोड व रोडवेज बस अड्डे की तरफ कुछ हफ्ते पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था। लोगों ने फिर पटरियों पर दुकान सजा ली है। ऐसे दुकानदारों को प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वे पटरियों पर दुकान लगाने से बाज आएं। इस बार इन सड़कों पर अभियान चलने पर न सिर्फ दुकानें हटाई जाएंगी, बल्कि दुकानदारों पर अर्थ दंड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed