फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police

खाकी के पहरे में रहेंगे उद्यमी

Thu, 15 Jan 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद शहर से पांच किलोमीटर दूर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की सुरक्षा के लिए कवायद तेज कर दी गई है। उद्यमियों की मांग पर वहां पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक को जमीन आवंटन के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सुखपालनगर में उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए उद्यमियों को जमीन आवंटित की है। वहां 50 से अधिक उद्यमियों ने अपना कारखाना खोल रखा है। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन भी तमाम घोषणाएं करता रहता है। उद्यमियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी हर माह बैठक भी करते हैं। करीब पांच वर्षों से सुखपालनगर के उद्यमी आला अधिकारियों से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी बनाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन


हर बार अधिकारी उद्यमियों को दिलाशा देते रहते थे। इस बीच जिला प्रशासन के पत्र को शासन ने गंभीरता से लिया और औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर में पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी। पुलिस चौकी स्थापना के संबंध में शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है। एसपी का आदेश मिलते ही सीओ सिटी ने संबंधित कर्मचारियों को तलब किया। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सुखपालनगर में पुलिस चौकी के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद उद्यमियों के कल कारखाने खाकी के पहरे में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक केंद्र सुखपालनगर भले ही दो चौकियों के बीच में है लेकिन इलाका सुनसान होने के कारण उद्यमी भयभीत रहते हैं। सिटी और मोहनगंज पुलिस चौकी के बीच उद्योग धंधों की सुरक्षा के लिए भले ही अधिकारियों के आदेश पर सिपाही रात-दिन गश्त करते हैं लेकिन इसके बावजूद लूट, छिनैती जैसी घटनाएं हो जाती हैं। जिससे उद्यमी वहां पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि शासन से औद्योगिक केंद्र सुखपालनगर में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को पत्र भेजा गया है। जमीन का आवंटन होते ही पुलिस चौकी के भवन निर्माण के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed