फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with miscreants who tried to shoot an advocate, shot in the leg

Pratapgarh : अधिवक्ता को गोली मारने की कोशिश करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Mon, 25 Aug 2025 06:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 06:31 PM IST
सार

नगर कोतवाली के जोगापुर सैयाबांध में अधिवक्ता सर्वजीत सिंह को गोली मारने की कोशिश करने वाले प्रयागराज के बदमाशों से रविवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन
Police encounter with miscreants who tried to shoot an advocate, shot in the leg
प्रतापगढ़ में पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नगर कोतवाली के जोगापुर सैयाबांध में अधिवक्ता सर्वजीत सिंह को गोली मारने की कोशिश करने वाले प्रयागराज के बदमाशों से रविवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जबकि दो लोग भाग निकलने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि 21 अगस्त की शाम देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी अधिवक्ता सर्वजीत सिंह अपने शहर स्थित आवास जोगापुर सैयाबांध जा रहे थे। रास्ते में पीछा कर पहुंचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायर झोंका लेकिन गोली मिस होने के कारण उनकी जान बच गई। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन


रविवार की आधी रात शहर कोतवाल नीरज कुमार यादव व स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन यादव अपनी टीम के साथ चमरौधा नदी पुल पर बदमाशों की धरपकड़ में लगे थे। तभी जाइलो कार को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने कार छोड़ दिया और पैदल भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने के कारण गिर गए। अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल की ओर दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा व कारतूस और कार बरामद हुई। मुठभेड़ में पकड़े गए घायल बदमाश प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र के महमूदाबाद निवासी अमित उर्फ बउवा व कैंट नगर 8 आर्य बाजार तोपखाना निवासी अजीत को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया। अमित उर्फ बउवा व अजीत के खिलाफ प्रयागराज में नकल, छिनैती, जानलेवा हमला समेत चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।


रंजिश में पड़ोसी ने दी थी पांच लाख रुपये में अधिवक्ता के हत्या की सुपारी

पुलिस के अनुसार भिखनापुर में पड़ोसियों से अधिवक्ता सर्वजीत सिंह का विवाद चला आ रहा है। मुकदमेबाजी को लेकर पड़ाेसियों से रार छिड़ी रहती थी। कुछ दिनों से विरोधी पक्ष मुंबई में अपना ठिकाना बना लिया था। अधिवक्ता की हत्या के लिए पड़ोसी शिब्बू सिंह व ऋषि सिंह ने मिलकर सर्वजीत सिंह की हत्या की साजिश रची। मानधाता के रहने वाले रिश्तेदार संतोष सिंह के जरिए दोनों बदमाशों को पांच लाख में हत्या की सुपारी दी। एडवांस में 10 हजार रुपये दिए। शिब्बू तीन दिन पहले बदमाशों को सर्वजीत सिंह के मकान को दिखाने के साथ ही रेकी भी किया था। अब पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

कार्रवाई को सराहा , एसपी को किया सम्मानित

अधिवक्ता की हत्या करने आए अंतर्जनपदीय दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर पर सोमवार को जूबाए के उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने एसपी डॉ. अनिल कुमार को पुष्प देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सीओ सिटी प्रशांत राज व नगर कोतवाल नीरज यादव को पुष्प भेंट कर हौंसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed