{"_id":"6786b88321a76498900f78de","slug":"police-caught-those-who-beat-up-the-pickup-driver-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-132177-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिकअप चालक को पीटने वालों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिकअप चालक को पीटने वालों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
जल निगम का सामान लाद कर जा रहे पिकअप चालक को साइड नहीं देने पर शनिवार को कार सवार युवकों ने अपने साथियों संग मारपीट की थी। पीड़ित चालक ने पुलिस को दी तहरीर में कार सवार युवकों पर तमंचा दिखाकर अपहरण, रंगदारी मांगने और आभूषण छीनने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव निवासी अभय सिंह पटेल शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे राजा सिंह के साथ खुद की पिकअप पर जल निगम का सामान लादकर डेरवा बाजार से मनगढ़ जा रहा था। महेशगंज थाना क्षेत्र के गिस्था गांव के पास पीछे से आ रहे कार सवारों ने साइड देने में देरी करने पर भड़क गए।
कार सवार विदित नारायण शुक्ल, आदित्य नारायण शुक्ल निवासी ग्राम कोटा भवानीगंज थाना संग्रामगढ़ अपने अन्य साथी दिग्विजय यादव निवासी ग्राम सराय छत्ता को बुलाकर मारने-पीटने लगे तथा तमंचे के बल एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए मोबाइल से ऑनलाइन 8900 रुपया ट्रांसफर लिया। पर्स भी छीन लिया।
विज्ञापन
अभय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी विदित और आदित्य को दयाल का पुरवा नहर की पटरी से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।