फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrested to women

आभूषणों के लिए खोद रही थी बहन की कब्र, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
police arrested to women
न्‍यूज
सप्ताह भर पहले सर्पदंश से मृत विवाहिता की कब्र खोदने आई बहन को गुरुवार को शर्मसार होना पड़ा। कब्र खोदने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके साथ मौजूद युवक को फटकार कर भगा दिया। वह बहन के जेवर के चक्कर में उसकी कब्र खोद रही थी। घटना इलाके में खासी चर्चा है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी शोभा देवी को 5 सितंबर को सर्प ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को बेलखरनाथधाम के करीब सई नदी के तट पर कब्र खोदकर दफना दिया था। गुरुवार दोपहर शोभा देवी के कब्र को एक महिला व एक पुरुष खोद रहे थे। यह देख धाम के प्रबंधक रमानाथ सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। कब्र खोद रहे लोगों को बुलाया। इस बीच लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पूछताछ में महिला ने बताया कि मृतका की वह बहन है और साथ मौजूद युवक उसका भांजा है।
विज्ञापन


वह बहन को जिंदा करने के लिए कब्र खोद रही थी। बंगाल के एक तांत्रिक ने उसे ताबीज दी है। जिसे पहनाने के बाद उसकी बहन के जिंदा होने का तांत्रिक ने दावा किया है। इसके बाद जब पुलिस ने ताबीज के बारे में पूछा तो दोनों बंगले झांकने लगे। यह देख पुलिस को शक हुआ। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो ने सच्चाई कबूल ली। कहा कि शोभा देवी को परिवार के लोगों ने उसे उसी हालत में दफना दिया था। शोभा देवी को जेवरात के साथ ही दफनाया गया है। जेवरात निकालने के लिए वे कब्र खोद रहीं थीं। यह सुनते ही वहां मौजदू लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्न रह गए।

पहले तो पुलिस रिश्तेदारों को बुलाने की बात कहती रही। बाद में दोनों के क्षमायाचना करने पर पुलिस ने फटकार लगाकर भगा दिया। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी को भेजा गया था। कब्र केवल एक फिट ही खोदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed