{"_id":"5ccb4136bdec22073d798996","slug":"pm-modi-to-spend-40-minutes-in-belahe-will-land-at-10-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में 40 मिनट बिताएंगे पीएम मोदी, 10.55 पर लैंड करेगा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में 40 मिनट बिताएंगे पीएम मोदी, 10.55 पर लैंड करेगा विमान
Fri, 03 May 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेल्हा में 40 मिनट बिताएंगे। चार मई को पुलिस लाइन ग्राउंड में 10.55 बजे उनका विमान लैंड करेगा। पीएम के आने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर केपी ग्राउंड में उतरेगा। इधर भाजपाइयों ने भारी भीड़ जुटाने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी स्तर पर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। प्रधानमंत्री का विमान सुबह 10.55 बजे शहर के पुलिस लाइन में उतरेगा। वह 40 मिनट शहर में रहकर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का विमान उतरने के पहले वायुसेना के दो विमान उतरेंगे, जिस पर सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
यह जवान प्रधानमंत्री का विमान उतरने और उडने तक पुलिस लाइन और कार्यक्रम स्थल पर डटे रहेंगे। शहर के जीआईसी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में 25,000 कुर्सियां लगाई जा रही हैं। जीआईसी में उमड़ने वाली भीड़ को सहेजने के लिए सुबह सात बजे से ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती रहेगी। शहर में घुसने वाले सभी रास्ते सुबह नौ बजे सील हो जाएंगे। इससे लोगों को सिर्फ पैदल चलना ही एकमात्र रास्ता होगा।
विज्ञापन