{"_id":"57fbd4114f1c1b856828e37b","slug":"phc-supritendent-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी अधीक्षक समेत तीन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी अधीक्षक समेत तीन सस्पेंड
प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में पीएचसी से गायब रहने वाले चिकित्साधिकारी समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियाें पर निलंबन की गाज गिरी है। औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर कैबिनेट मंत्री िशवाकांत आेझा द्वारा की गई कार्रवाई की खबर से विभागीय कर्मचारियाें में हड़कंप मच गया है।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रो. शिवाकांत ओेझा ने सोमवार को अपने गृह जनपद की रानीगंज कैथौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमशंकर सोनवानी, फार्मासिस्ट संजीव कुमार, प्रयोगशाला सहायक अनिल कुमार गैरहाजिर मिले। यह देख स्वास्थ्य मंत्री प्रो. ओझा का पारा चढ़ गया। उनके निर्देश पर तीनों स्वास्थ्य कर्मियाें को उपस्थित रजिस्टर पर गैरहाजिर दिखाते हुए निलंबित करने का आदेश सीएमओ को जारी कर दिया गया।
मंत्री प्रो. ओझा करीब आधे घंटे अस्पताल में रुके रहे और अस्पताल कर निरीक्षण करने के बाद लालगंज की ओर रवाना हुए तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। महकमं के मंत्री के पीएचसी के औचक निरीक्षण और तीन लोगों को सस्पेंड करने की जानकारी से हड़कंप मच गया। आसपास की अस्पतालाें के चिकित्सक व कर्मचारी मंत्री जी की लोकेशन खंगालते देखे गए। सीएमओ डॉ. यूके पंाडेय ने बताया कि मंत्री जी के रानीगंज कैथौला निरीक्षण की जानकारी मिली है। कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने की बात सामने आई है। मंत्री जी का निर्देश के अनुसार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले भर के स्वास्थ्यकेंद्रों पर मरीजों को किसी तरह की परेश्ाानी हुई तो कार्रवाई तय है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।