फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People suffering from heat stroke, hot winds kept scorching the body

Pratapgarh News: लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, शरीर झुलसाती रहीं गर्म हवाएं

Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat stroke, hot winds kept scorching the body
लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, शरीर झुलसाती रहीं गर्म हवाएं
विज्ञापन


- 44.5 पर पहुंचा अधिकतम तापमान, बाहर लू और अंदर उमस का रहा कहर
संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। जिले में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर लू के थपेड़ों को झेलना पड़ रहा है, जबकि घर के अंदर लोग उमस से बेहाल रहे। वृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोग चेहरा छिपाते रहे। शरीर के खुले अंगों पर धूप की किरणें चुभती रहीं।


वृहस्पतिवार को गर्मी के तेवर देेखकर लोग हाय तौबा करने लगे। तपिश वाली गर्मी में कूलर और पंखे भी बेअसर रहे। चिलचिलाती धूप में लोगों का चलना दूभर रहा। ग्रामीण अंचलों में बिजली गुल होने से लोगों को दोपहर का समय काटना भारी पड़ा। घर या बाहर, कहीं गर्मी से राहत नहीं रही। लोग पसीने से तरबतर रहे। घर के बाहर निकले लोग लू के थपेड़ों से परेशान रहे।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी के कारण ग्रामीण इलाकों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 33.1 और अधिकतम 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी देशराज मीना के मुताबिक गर्मी का कहर अभी और बढ़ेगा। फिलहाल चार से छह दिन तपिश परेशानी का कारण बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed