{"_id":"5852da2c4f1c1b5c496498b5","slug":"pentioner-goted-the-advanced-pention","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर होंगे मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर होंगे मालामाल
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी चाल में पेंशनर मालामाल होने जा रहे हैं। अभी तक तीन-तीन महीने बाद पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को जल्द ही तीन माह की एडवांस पेंशन मिलने जा रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले पेंशनरों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च माह की पेंशन भेजने की तैयारी की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए वर्ष का तोहफा इसी माह के अंतिम सप्ताह में मिल जाएगा।
सूबे में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में सरकार मतदाताओं की सहानुभूति बटोरने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन पाने वाले जिले के लगभग तीन लाख लोगों को एडवांस में पेंशन देने जा रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अभी तक पेंशनरों के लिए जहां बजट के लाले रहते थे, वहीं अब पेंशनरों को एडवांस में पेंशन दी जा रही है। शासन की पहल पर सिर्फ नवंबर और दिसंबर माह की नियमित पेंशन लाभार्थियों को मिली है।
इसके पूर्व पेंशनरों को कभी भी समय से पेंशन नहीं मिली थी। मगर चुनावी बेला में लाभार्थियों को खुश करने के लिए पहली बार एडवांस में पेंशन दी जा रही है। शासन के निर्देश पर विभागीय अफसर तैयारी में लगे हुए हैं कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले ही पेंशनरों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च माह की पेंशन उनके खाते में भेज दी जाए। एडवांस धनराशि भेजने की तैयारी अंतिम दौर में है। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चुनाव घोषित होने के बाद लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि भेजने में दिक्कत होती, इसलिए वित्तीय वर्ष के बचे हुए तीन माह की पेंशन लाभार्थियों के खाते में जल्द भेजी जा रही है।