{"_id":"60f077238ebc3eec6f320801","slug":"patti-kotwal-will-investigate-the-ruckus-in-aspur-devsara-block-pramukh-election-pratapgarh-news-ald3109650159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी कोतवाल करेंगे आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी कोतवाल करेंगे आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा प्रमुख पद के चुनाव में सपाइयों द्वारा किए गए बवाल की जांच पट्टी कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई है। अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में नामजद अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
कोतवाल पट्टी गणेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। वीडियो फुटेज व आसपास के लोगों से घटना के अन्य तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। घटना से जुड़े तमाम तथ्यों को संकलित किया गया है। कुछ ऐसी चीजें प्रकाश में आ रही हैं, जिनसे घटना की पुष्टि हो रही है।
अभी तक इस प्रकरण में कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों पर भी नजर बनाए हुए है। घटना में 161 नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव, जिला महासचिव, प्रमोद मौर्या को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।