फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   engine of intercity failed

पृथ्वीगंज में इंटरसिटी का इंजन फेल, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हो गए। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। मैसेज मिलने के बाद प्रतापगढ़ से एक मालगाड़ी का इंजन काटकर भेजा गया। तब कहीं जाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनारस के लिए रवाना हुई।लखनऊ से बनारस जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दस बजे के करीब प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच मिनट बाद बनारस के लिए ट्रेन को रवाना कर दिया गया। साढ़े दस बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस पृथ्वीगंज पहुंची। यहां उसका इंजन फेल हो गया। इससे एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। चालक ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। कंट्रोल से प्रतापगढ़ स्टेशन मास्टर को मैसेज मिला तो उन्होंने मालगाड़ी का इंजन काटकर पृथ्वीगंज भेजा। मालगाड़ी का इंजन लगने के बाद 11.30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस बनारस के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के कारण दूसरे दिन रविवार को भी पंजाब मेल निरस्त रही। अप और डाउन दोनों पंजाब मेल को रद्द कर दिया गया था। इससे यात्री परेशान रहे। दर्जनों लोगों ने अपना आरक्षण निरस्त कराया। वहीं कई अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में नाराज लोगों ने पेट्रोल बम फेंकने के साथ आग लगाना शुरू कर दिया था। शनिवार के दिन जहां पंजाब मेल के साथ अर्चना एक्सप्रेस निरस्त थी वहीं रविवार को अमृतसर से हावड़ा और हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल को निरस्त कर दिया गया था। दोनों ट्रेनों के संचालन न होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। करीब 45 यात्रियों ने अपनी यात्रा कैंसिल करते हुए आरक्षण निरस्त कराया। करीब 20 लोगों ने यात्रा की डेट आगे बढ़ा दी। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। टूबीपीएल दो घंटे देरी से प्रतापगढ़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed