फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panjabi market

पहली बार पंजाबी मार्केट में जेसीबी से हुई तोड़फोड़

Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
panjabi market
pratapgarh
शहर के पंजाबी मार्केट में पहली बार जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के बाहर तक हुए निर्माण व टिनशेड को तोड़ दिया गया। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया तो उन लोगों को दुकानों के बारजे के बाहर लगाए बोर्ड हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई। शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या से हर कोई त्रस्त आ चुका है। आए दिन सड़कों व पटरियों पर जाम से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह के आदेश पर मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर मेें अतिक्रमण हटाने का अभियान चला गया। अंबेडकर चौराहे से उपजिलाधिकारी सदर शशिभूषण राय, बीडीओ सदर विनीत उपाध्याय, ईओ अवधेश यादव, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के अलावा पुलिस बल के साथ निकले। चौक तक हटाए गए अतिक्रमण को अधिकारियों ने देखा।
विज्ञापन


जिन दुकानदारों ने अपना सामान बाहर सजा रखा था। अधिकारियों के आदेश के बाद उसे नगर पालिका के कर्मचारी अपने वाहन में लाद ले रहे थे। ठेला गाड़ी, ड्रम, बाक्श, बर्तन समेत अन्य सामान जब्त करने की कार्रवाई देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे अपना सामान समेटकर भागने लगे। चौक घंटाघर पर नाले के ऊपर निर्माण को ध्वस्त कराया गया। इसके बाद अधिकारी लाव-लश्कर के साथ पंजाबी मार्केट में आ धमके। जहां नालियों के ऊपर तक बनाए गए निर्माण व टिनशेड तोड़े गए। सब्जी मंडी तिराहे पर पहुंचते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा समेत अन्य व्यापारी विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अचानक लगा कि माहौल बिगड़ जाएगा। व्यापारियों की बातों को सुनने के बाद सभी को 24 घंटे के भीतर दुकानों के ऊपर बारजे तक लगाए गए बोर्ड हटा लेने की मोहलत मिली। इसके बावजूद नाली के ऊपर किए गए निर्माण को जेसीबी ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ी। एक दुकान के बाहर सीढ़ी तोड़ने को लेकर विरोध हुआ। जिसका नक्शा दिखाने के लिए दुकानदार को कहा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed