फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panel blew, half the city electricity was blown overnight

पैनल फुंका, रातभर गुल रही आधे शहर की बिजली

Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panel blew, half the city electricity was blown overnight
शनिवार की रात बाबागंज विद्युत उपकेंद्र का पैनल फुंक गया। रात में टेक्नीशियन की टीम आई, मगर स्पाउट खराब होने की वजह से खामी दूर नहीं की जा सकी। इससे रातभर आधे शहर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रविवार को भी दिनभर स्पाउट का इंतजाम नहीं हो सका। दोपहर बाद वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति बहाल की गई। बिजली कटौती से शहरी बिलबिला उठे। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से शहर में हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से आधे शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। प्रमुख बाजारों के साथ दर्जनों मोहल्ले इसी उपकेंद्र से जुड़े हुए हैं। शनिवार को रात में बाबागंज उपकेंद्र का पैनल जवाब दे गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। रातभर आधे शहर की बिजली गुल रहीं। रात में टेक्नीशियन की टीम द्वारा पैनल की चेकिंग की गई तो स्पाउट खराब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर बिजली कटौती से शहरी बिलबिला उठे। इधर, सुबह थोड़ी देर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लिया गया, मगर बात बन नहीं पाई। स्पाउट के अभाव में दिनभर आपूर्ति ठप रही। स्टेशन रोड, जैन गली, घंटाघर, सदर बाजार सहित मोहल्लों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा रहा। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने रहे।
लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर थे। अंदर उमसभरी गर्मी से लोगों का रहना मुश्किल था। इससे लोग परेशान रहे। दोपहर तीन बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार ने बताया कि पैनल का स्पाउट खराब हुआ है। स्पाउट लाने के लिए टीम को प्रयागराज भेजा गया है। सोमवार को स्पाउट सेट कर आपूर्ति पूर्णतया बहाल कर दी जाएगी। अभी वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति की जा रही है।

धूप तेज होने से बढ़ी उमस, तापमान में इजाफा
रविवार दिनभर मौसम साफ रहा। धूप तेज होने से तापमान में इजाफा हो गया। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिक तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed