{"_id":"d2e5bb011225b93e88b8fa38cad81297","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्रोें के बंडल को लेकर प्रत्याशियों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्रोें के बंडल को लेकर प्रत्याशियों ने काटा बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक की मतगणना में रविवार को मतों के बंडल को लेकर प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करने वालों को शांत कराने के लिए सीओ सिटी को डंडा तक उठाना पड़ा। वैलिड, अनवैलिड मतों को लेकर भी लोगों के बीच भिड़ंत होती रही। पीबी इंटर कालेज में करनपुर न्याय पंचायत के दो मतदेय स्थलों की मतगणना के दौरान सदर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी सुरेश यादव ,टीटू बगिया उस समय आपत्ति करने लगे जब एक प्रत्याशी के निशान वाले मतपत्रों के बंडल को एकत्र होते देखा। इसे लेकर दोनों प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता मतगणनाकर्मियों से नाराजगी जताने लगे।
देखते ही देखते हंगामा होने लगा। नौबत मारपीट तक आती देख एआरओ बाहर निकल आए। उनकी सूचना पर एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी मनीष मिश्र, शहर कोतवाल दलबल के साथ भागकर मतगणना परिसर में पहुंचे। उन लोगों ने हंगामा कर रहे प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को फटकार लगाई। इसके बाद भी बवाल शांत होता न देख सीओ सिटी ने डंडा निकाल लिया। तब जाकर लोग शांत हुए। हालांकि उनकी समस्या का निराकरण भी किया गया। इसके अलावा मतपत्रों पर लगी मुहर को लेकर भी अभिकर्ताओं के बीच भिड़ंत होती रही। तकरार के दौरान एआरओ कभी असहज हो जाते। सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी मौन धारण किए रहते।