फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat assistants demonstrated in Vikas Bhawan, Kachari

Pratapgarh News: पंचायत सहायकों ने घेरा विकास भवन, कचहरी में किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants demonstrated in Vikas Bhawan, Kachari
एग्री स्टैक क्रॉप सर्वे का कर रहे हैं विरोध, सीडीओ से मिलकर सुनाई व्यथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कृषि और राजस्व विभाग के कार्य को पंचायत सहायकों से कराए जाने के विरोध में सोमवार को जिले भर के पंचायत सहायकों ने विकास भवन का घेराव कर नारेबाजी की। इनके आक्रोश को देखकर अफसरों के पसीने छूट गए। प्रदर्शनकर्मी डीडीओ की गाड़ी के आगे बैठ गए। सीडीओ ने पांच पंचायत सहायकों को बुलाकर आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इसके पहले सभी कचहरी पहुंचे। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


ग्राम पंचायतों में छह हजार रुपये मासिक मानदेय पर तैनात पंचायत सहायक अपनी पीड़ा लेकर विकास भवन पहुंचे। उनका आरोप था कि जो कार्य कृषि और राजस्व विभाग का है, वह हम लोगों से जबरन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। छह माह में मिलने वाले मानदेय से आखिर कैसे खर्च चलें। आरोप है कि प्रधानों ने 1.75 लाख रुपये का उपकरण खरीदा मगर वह उनके घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। सरकारी उपकरणों से ऑनलाइन कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों का आक्रोश देखकर अधिकारियों ने एसपी को फोन कर पुलिस बल को तैनात करने की मांग की। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस मौके पर मयंक गुप्ता, दिलशाद, बृजेश मिश्र, लवलेश पाल, राहुल गौतम, विवेक पांडेय, अमर सिंह, अरुण पटेल और राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed