फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pakistan condemns tell RAMJANMABHOOMI

राम जन्मभूमि को पाकिस्तान बताने की निंदा

Thu, 05 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। सर्वोदय सद्भावना संस्थान की बैठक बुधवार को पल्टन बाजार स्थित सर्वोदय आश्रम में हुई। लोगों ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अब्दुल रहीम कुरैशी द्वारा लिखित पुस्तक फैक्टस ऑफ अयोध्या एपिसोड में भगवान राम की जन्मभूमि को पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान बताए जाने की निंदा की। संस्था द्वारा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हसनी नदवी से मांग की गई कि अब्दुल रहीम को बोर्ड से निष्कासित किया जाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि कुरैशी का बयान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं पुस्तक की बिक्री के लिए है। इस मौके पर आलोक आचार्य, राजेंद्र शुक्ल, दिनकर मिश्र, सुरेश नारायण मिश्र, अजय पांडेय, अशोक शर्मा, रमाकांत शुक्ल, आचार्य प्रभाकर, रमेश पांडेय, रामपाल सिंह, आचार्य अतुलानंद, चंद्रिका प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को हड़ताल स्थगित कर दी गई। बताया जाता है कि रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को देख निगम ने उनकी मांगों को मान लिया। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदेश स्तर पर हड़ताल करने का निर्णय लिया था, लेकिन समझौता होने पर हड़ताल स्थगित कर दी। मृतक आश्रितों की नियुक्तियों के विषय में सकारात्मक निर्णय लेते हुए करीब 1200 परिचालक पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। करीब 910 पदों पर संविदा परिचालकों को नियमित किया जाएगा। दीपावली से पूर्व 5 हजार रुपये भुगतान व 6 प्रतिशत डीए इसी माह लगाए जाने की बात कही गई। इस मौके पर चंद्र कुमार सिंह, सुरेशचंद्र पांडेय, सुशील शर्मा, ओमप्रकाश द्विवेदी, रामचंद्र सिंह, रामेश्वर शर्मा, भानुप्रताप सिंह, विजय प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञान बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता राशि बढ़ाई
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दीपावली से पहले शासन ने खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता का तोहफा दिया है। इसके लिए खिलाड़ी जिला खेल स्टेडियम से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता को दोगुना करते हुए आय सीमा 20 हजार निर्धारित की है। साथ ही अर्जुन, द्रोणाचार्य, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों एवं पद्मश्री और पद्म विभूषण प्राप्त खिलाड़ियों को 20 हजार प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता दिए जाने की व्यवस्था की है। इनकी आयु सीमा 28 अगस्त को 40 वर्ष और उससे अधिक होगी, वे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी खिलाड़ी आवेदन कर सकता है।


मिनिस्टीरियल एसोसिएशन करेगा हड़ताल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन संघ की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग में हुई। 6 नवंबर को हड़ताल का निर्णय लिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने कहा कि लिपिकीय संवर्ग की प्रोन्नति समय से न करके प्रमुख अभियंता अपनी हठ धर्मिता पर कायम हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वकील अहमद, बच्चूलाल, शिवपूजन, जावेद, अनवर, वीरेंद्र शर्मा, छोटेलाल, मो. शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed