फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में बोले सीएम : भाजपा ही दे सकती है विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद 

Mon, 27 Dec 2021 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

सीएम ने कहा, वोटबैंक की राजनीति करती हैं सपा-बसपा और कांग्रेस, हमारे लिए देश की आस्था महत्वपूर्ण। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

विज्ञापन
Only BJP can give development, good governance and nationalism - CM said in Pratapgarh
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में सीएम योगी को गदा भेंट की गई। - फोटो : प्रतापगढ़

रामपुर खास विधानसभा के नया पुरवा में सोमवार को आयोजित जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती हैं। भाजपा के लिए वोट बैंक के बजाय देश की आस्था महत्वपूूर्ण है। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भाजपा ही विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद ला सकती है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े पांच दशक तक कांग्रेस ने शासन किया। प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बना। सपा चार बार सरकार में रही। उसे प्रतापगढ़ की समस्याएं क्यों नहीं दिखीं। बसपा को भी तीन बार सरकार बनाने का अवसर मिला। विकास, सुशासन जैसे चीजें उसे क्यों नहीं दिखीं। हमने सिर्फ नारे और भाषण नहीं दिए। जो कहा, उसे करके भी दिखाया। अगर भाजपा के किसी नेता ने मां बाराही देवी धाम में विकास का आश्वासन दिया तो वहां सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हुआ। कोई सोच सकता था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज होगा।

Only BJP can give development, good governance and nationalism - CM said in Pratapgarh
Pratapgarh News : दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज

2017 के पहले पहचान का संकट था
दो साल में मेडिकल कॉलेज बना और अब इसी सत्र से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। फर्क साफ है। जब सोच ईमानदार होती है तो काम दमदार होता है और यह प्रदेश में दिख रहा है। प्रतापगढ़ अपनी उज्ज्वल परंपरा को लेकर आगे बढ़ा था, लेकिन 2017 से पहले इस जिले के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। प्रतापगढ़ आखिर क्यों पिछड़ता चला गया। यूपी के नौजवानों को लोग हेय दृष्टि से देखते थे।

प्रदेश के कुछ जनपदों के लोगों को होटलों में कमरा नहीं मिलता था। यूपी में दंगे, आतंकी गतिविधियां और भ्रष्टाचार चरम पर था। गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिलता था। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ हुआ। प्रदेश में 43 लाख गरीबों को आवास दिए गए और यह काम आपके ही जिले प्रतापगढ़ के लाल पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और फिर मोती सिंह ने किया। 

Only BJP can give development, good governance and nationalism - CM said in Pratapgarh
Pratapgarh News : सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़
रामभक्तों पर चलवाई गईं गोलियां
सरकार ने प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाए। अब घर बैठे ही बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए बैंक सखियों की तैनाती की गई है। गांव की बहू-बेटी ही लक्ष्मी बनकर आपके घर तक रुपये पहुंचाएंगी। पहले की सरकारों के मन में गरीबों, निराश्रितों और बुजुर्गों की जगह नहीं थी। वोट बैंक की राजनीति इस कदर हावी थी कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने में भी संकोच नहीं किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थानों में होने वाले आयोजन रोके जाते थे।

कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। अब कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा हो रही है। काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम बना है। आज वृंदावन-मथुरा में रंगोत्सव मनाया जाता है। कोई पाबंदी नहीं, कोई रोकटोक नहीं। फर्क साफ है। अब आनंद के साथ उत्सव मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Only BJP can give development, good governance and nationalism - CM said in Pratapgarh
Pratapgarh News : सभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : प्रतापगढ़

सीएम ने किया 554 करोड़ की परियोजनाओं एवं कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण 

लालगंज के नया पुरवा बेलहा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के लोगों को करोड़ों रुपये की परियोजना की सौगात दी। ताकि जिले का चहुंमुखी विकास हो सके। शिवगढ़ ब्लाक के नाजियापुर में 5 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम, त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत हरनाहर मार्ग डिहवा वाया वल्दीराम मार्ग 201.49  लाख, राज्य योजना अंतर्गत संडवाचंद्रिका ब्लाक में 299 लाख की लागत से आवासीय व अनावासीय  भवनों का निर्माण, त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत सदर ब्लाक में 287.04 लाख की लागत से 35 कार्यों एवं परियोजना का निर्माण, त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत रानीगंज में 297.34 लाख की लागत से 50 कार्य, प्रतापगढ़ में राज्य योजनांतर्गत 48.64 लाख की लागत से वन स्टाप सेंटर भवन का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Only BJP can give development, good governance and nationalism - CM said in Pratapgarh
Pratapgarh News : सभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : प्रतापगढ़

दर्जनों परियोजनाओं की सौगात दी

राज्य योजनांतर्गत 532.10 लाख की लागत  से पं. दीन दयाल उपाध्याय कन्वेंसन हाल, जिले में जलजीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 222.18 लाख की लागत से परहट खास पाइप पेयजल योजना, प्रतापगढ़ में राज्य ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 193.92 लाख की लागत से शिवसत पाइप पेयजल योजना, त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 218.88 लाख की लागत से शुकुलपुर- भगौरा हाईवे से गोपालपुर, तिवारीपुर सिंहगढ़- मार्ग लेपन स्तर तक निर्माण कार्य, जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 120.11 लाख की लागत से खूझी पाइप पेयजल योजना,  जल जीवन मिशन कार्यक्रम  के तहत 181.74  लाख की लागत से रामगढ़ा पाइप पेयजल , जल जीवन मिशन के अंतर्गत 419.29 करोड़ की लागत से 120 पाइपलाइन।


हंडौर में 140 लाख की लागत से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल , राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 173.38 लाख की लागत से नरसिंहपुर पाइप पेयजल, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 171.76 लाख की लागत से कटरा इंद्रकुंवरपुर पाइप पेयजल योजना, नवीन मंडी स्थल प्रतापगढ़ को 885.00 लाख की लागत से आधुनिक किसान मंडी के रूप में निर्मित, विकास कार्य, 233.87 लाख की लागत से प्रतापगढ़ की उप मंडी स्थल, पट्टी में चहारदीवारी, गेट विटमिन रोड निर्माण कार्य, 69.51 लाख की लागत से निर्मित राजकीय हाईस्कूूल नई कोट , 234.79 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटैया नेवादा के निर्माण कार्य, 24.04 लाख की लागत से शहीद स्मारक नमक शायर, सदर, रानीगंज पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, 444 लाख की लागत से मानधाता में आवासीय व अनवासीय भवन, लक्ष्मणपुर ब्लाक में 2942.90 लाख की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कटैया का निर्माण होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed