फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   one arrested in murder case

हत्या में एक गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
one arrested in murder case
आठ बीघे आबादी की जमीन को लेकर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पिता-पुत्र की लाठी डंडे से पीटकर हत्या के मामले में पंचायत कराने वाले दो अधिवक्ताओं समेत 14 लोगों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र भी एसडीएम व विधायक को सौंपा। पुलिस नामजद आरोपियों के सात रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी दयाशंकर मिश्र का पड़ोसी चंद्रमणि मिश्र से आबादी की जमीन को लेकर 40 साल से विवाद चला आ रहा है। रविवार को पंचायत के दौरान चंद्रमणि पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार से दयाशंकर मिश्र पर हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ के दौरान बमबाजी भी की गई। हमले में दयाशंकर के साथ ही उनका बेटा आनंद उर्फ हरिओम मिश्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की मदद न मिलने पर परिजन प्राइवेट वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। चूंकि आनंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानीगंज तहसील का सह संयोजक भी था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शेखूपुर में फोर्स तैनात कर दी गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए पहले से ही चार थानों की फोर्स वहां मौजूद थी। इस बीच एसडीएम रानीगंज राहुल कुमार, सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मौजूद रहे। कुछ देर में विधायक रानीगंज धीरज ओझा भी पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद घटनास्थल देखा। मृतक दयाशंकर के बड़े बेटे आशुतोष सुरक्षा, आर्थिक मदद समेत अन्य मांगों के पूरा होने पर ही अंतिम संस्कार की बात कही। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने आश्वासन दिया कि वह उसकी मांगों को पूरा कराएंगे। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से रिश्तेदार व करीबियों के आने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मृतक के बेटे आशुतोष की तहरीर पर चंद्रमणि, सुभाष, राजेंद्र, महेंद्र ,नितिन, सचिन, त्रिलोचन, पवन, माधव, धीरज, संदीप,बब्लू, पंचायत कराने वाले अधिवक्ता सुरेश तिवारी व विमल तिवारी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ रानीगंज ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सात रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed