फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   special prayers organized in church

आकर्षक रोशनी से नहाए गिरिजाघर, हुईं प्रार्थनाएं

Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
special prayers organized in church
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
क्रिसमस पर्व के एक दिन पूर्व रविवार को प्रभु यीशु की अगवानी को लेकर मसीही समाज सुबह से ही तैयारियों में जुटा रहा। आधी रात प्रभु यीशु के आगमन की उस अनुपम बेला के इंतजार में सभी आस्था और उमंग से सराबोर रहे। घरों में चरनी सजाई गई। उधर शहर स्थित चर्च शाम होते ही आकर्षक लाइटों से जगमगा उठे। चर्चों में एकजुट होकर लोग प्रार्थना सभा सहित विविध कार्यक्रमों के आयेाजनों में रमे रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मसीही समाज के लोग घरों में चरनी सजाते रहे। शाम होते ही चरनी को आकर्षक पर्दों, चमकली पन्नी व आकर्षक लाइटिंग से सजाकर तैयार कर दिया। चरनी में प्रभु यीशु की मूर्ति रखने के साथ्‍ा गोशाला बनाई गई थी। वहीं शहर के दहिलामऊ स्थित होली रोर्जरी चर्च को भी रंग रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया था। कई तरह की अत्याधुनिक लाइटों व झालरों से सजावट की गई थी। शाम होते ही घरों में श्रद्धाभाव से सजाई गई चरनी व चर्च अत्याधुनिक लाइटिंग से रोशन हो उठे। मसीही समाज के लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। इसके बाद प्रभु यीशु के आगमन की पावन बेला के इंतजार में कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। चर्चों में लोग एकत्र होने लगे। रात करीब सवा 10 बजे चर्च में प्रभु यीशु को समर्पित प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

उपहार भेंट करने के लिए जमकर की 
गई खरीदारी
सोमवार को आयोजित होने क्रिसमस पर्व की तैयारी को लेकर सुबह से ही बाजारों में खासी चहल-पहल रही। केक, चाकलेट, क्रिसमस ट्री की खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर डटी रही। मिठाई की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु ने सेंटाक्लाज के रूप में यतीमों एवं गरीबों को उपहार भेंट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटाक्लाज ने छात्र-छात्राओं को बांटी टॉफियां, मनाया गया क्रिसमस
लालगंज(ब्‍यूरो)। नगर स्थित सरोजनी कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला लगाया गया। छात्रों ने खूब मनोरंजन किया और सहपाठियों द्वारा लगाई गए स्टालों पर खरीदारी भी की। प्रदर्शनी में कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। सेंटाक्लाज बने समृद्ध, अंशुमान व आदित्य ने टॉफियां बांटी। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने केक काटा। उन्होने प्रभू यीशु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर दिनेश यादव, नीरज वर्मा, प्रियंका सिंह, दीप्ति सिंह, प्रतिभा मिश्रा, धर्मेंद्र मौर्या, दीप्सी सिंह, सत्यम तिवारी आदि मौजूद रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिलः पट्टी। सेंट फ्रासिंस जेवियर स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस मनाया। इस मौके पर सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद, पीएम मोदी, क्रिकेटर कपिल देव, हास्य कलाकार कपिल शर्मा, श्रेया घोषाल आदि की पोशाक बच्चों ने पहनकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन के संतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य एसके चाकी समेत शिक्षकों ने बच्चों को पर्व की जानकारी दी। इस मौके पर शैलेन्द्र पांडेय, सुदीप, प्रीती सिंह, आभा त्रिपाठी, रक्षा तिवारी, सुमन, दिलीप गुप्ता, चिंतामणि, शोभा वर्मा, साकिर अहमद, विनीत, पूनम पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed