फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Omicron variant: Now passengers coming from other states will also be tested for corona

ओमिक्रॉन वैरिएंट : अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी होगी कोरोना जांच

Fri, 03 Dec 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Omicron variant: Now passengers coming from other states will also be tested for corona
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच को नहीं कोई स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराएगा। वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी एक सप्ताह होम क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद फिर जांच होगी और रिपोर्ट निगेटिव आती है तभी उसे बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले हर यात्री पर नजर रखने का दावा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वह विदेश से आने वाले यात्रियों के बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन के संपर्क में है। जैसे ही कोई यात्री बाहर से आता है, उसे होम क्वारंटीन किया जाएगा। यदि किसी में लक्षण हैं तो उसकी नियमित जांच कराई जाएगी। इसके अलावा जो अन्य राज्य से बस और ट्रेन से आते हैं तो उनकी भी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में सैंपल का टारगेट बढ़ा दिया गया है। विभाग का कहना है कि बाहर से आने वालों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्पेशल टीमों का गठन करने की बात स्वास्थ्य विभाग के अफसर कर रहे हैं। दो मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 बेड के वेंटिलेटर के साथ तैयार है मेडिकल कॉलेज
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी तैयार है। यहां 30 बेड का आईसीयू विशेष रूप से है, जो कि आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा। सभी वार्डों में साफ सफाई कराया जा रहा है। जो खामियां है उसे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देश दीपक दूर करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है। ऑक्सीजन व वेंटीलेटर की व्यवस्था का इंतजाम कर लिया गया है। एलटू अस्पताल में कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed