फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Officers sent 40 cows, did not arrange for fodder

अफसरों ने भेज दिए 40 गोवंश, चारे का नहीं किया प्रबंध

Sun, 12 Sep 2021 06:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 06:15 PM IST
सार

एसडीएम रानीगंज के रिपोर्ट नहीं लगाने से शासन से मिलने वाली 14 लाख रुपये की ग्रांट पर ग्रहण लग गया है। बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Officers sent 40 cows, did not arrange for fodder
दिलीपपुर स्थित बालक राम आश्रम के गोशाला में गायें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

गायों की सुरक्षा और चारे को लेकर अफसर लापरवाह बने हैं। बेलखरनाथधाम के बालक भगवान देवरहा आश्रम गोशाला में लगभग 340 गोवंश हैं। मगर उनकी देखभाल और खाने-पीने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। एसडीएम रानीगंज के रिपोर्ट नहीं लगाने से शासन से मिलने वाली 14 लाख रुपये की ग्रांट पर ग्रहण लग गया है। बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को गोसंरक्षण केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है, मगर वे लापरवाह बने हुए हैं। बेलखरनाथधाम स्थित बालक भगवान देवरहा आश्रम गोशाला में पहले तीन सौ गोवंश थे। जिला प्रशासन ने दो सितंबर को आसपुर देवसरा से लाकर 40 और गोवंशों को रख दिया।
विज्ञापन


दो राइस मिलों पर चला अफसरों का डंडा
राइल मिल संचालकों पर जिले के अफसरों का डंडा चला है। सात सौ क्विंटल चावल नहीं देने पर पीसीएफ के प्रबंधक ने बिहार ब्लॉक की दो राइस मिलों पर उपलब्ध चावल सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बिहार ब्लॉक के उर्मिला राइस मिल और दुर्गा राइस मिल पर पीसीएफ का सात सौ क्विंटल चावल बकाया था। नोटिस जारी करने के बाद भी मिलर्स ने चावल नहीं जमा किया। चावल की कीमत करीब 21 लाख रुपये है। चावल का बकाया न जमा करने पर शनिवार को पीसीएफ के जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय सिंह राइस मिल पर पहुंचे। संचालक से बात की, लेकिन बकाया चावल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में दोनों राइस मिल में रखे चावल को सीज कर दिया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी चावल नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed